बीकानेर। कांग्रेस की कद्दावर नेता वसंसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी अब राज्यसभा में नजर आएंगी। वे राजस्थान से राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करेंगी। सोनिया गांधी का बेटे राहुल गांधी के साथ बुधवार सुबह करीब पौने बजे जयपुर पहुंचने का कार्यक्रम बताया जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस ने सोनिया गांधी को राजस्थान से राज्यसभा भेजने का निर्णय किया है। इसकी औपचारिक घोषणा होना बाकी है। इस बीच बसंत पंचमी के शुभ मूहुर्त पर पर सोनिया बुधवार को जयपुर में नामांकन दाखिल करेंगी। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ राजस्थान के कई नेता मौजूद रहेंगे।
आज भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल नहीं होंगे राहुल कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि बुधवार को भारत जोड़ो न्याय यात्रा में राहुल गांधी शामिल नहीं होंगे। अंबिकापुर में रैली के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे व राहुल गांधी दिल्ली के लिए रवाना हो गए। खरगे व राहुल का गुरुवार को बिहार में बड़ी सभा को संबोधित करेंगे। जयराम ने सोनिया गांधी के नामांकन भरने पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।
विधायकों को जयपुर बुलाया
राजस्थान के सभी कांग्रेस विधायकों को बुधवार व गुरुवार को जयपुर रहने के लिए कहा गया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि हम तो चाहते हैं कि सोनिया गांधी राजस्थान से राज्यसभा में जाए। हालांकि इस पर फैसला पार्टी आलाकमान को करना है। हमने बुधवार को सभी विधायकों को जयपुर बुलाया है।

