बीकानेर। दिल्ली की सीमाओं पर दिल्ली पुलिस व परा मिलिट्री फोर्स की 122 कंपनियां तैनात की गई हैं। एक कंपनी में 70 से ज्यादा पुलिस जवान होते हैं। इस हिसाब से दिल्ली की सीमाओं पर 8500 हजार से ज्यादा पुलिस जवान तैनात किए गए हैं।
खुफिया विभाग के इनपुट के बाद दिल्ली पुलिस किसानों से सख्ती से निपटेगी। पुलिस को किसानों को दिल्ली की सीमा में नहीं घुसने देने के आदेश दिए गए हैं। जरूरत पड़ने पर पुलिस को बल के इस्तेमाल की अनुमति दे दी गई है। दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने सोमवार दोपहर को सिंघु बॉर्डर का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। केंद्रीय गृहमंत्रालय खुद दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखे हुए हैं।
दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस बार दिल्ली पुलिस किसी तरह की ढिलाई नहीं बरतेगी। दिल्ली की सीमाओं पर दिल्ली पुलिस व पैरा मिलिट्री फोर्स की 122 कंपनियां तैनात की गई हैं। एक कंपनी में 70 से ज्यादा पुलिस जवान होते हैं। इस हिसाब से दिल्ली की सीमाओं पर 8500 हजार से ज्यादा पुलिस जवान तैनात किए गए हैं।
किसानों को किसी भी सूरत में दिल्ली में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। परिस्थितियों के अनुसार जरूरत पड़ने पर कम से कम बल का इस्तेमाल किया जाएगा। सोमवार रात में ही सीमाओं को सील कर दिया जाएगा। – रविंद्र सिंह यादव, विशेष पुलिस आयुक्त, कानून व्यवस्था, जोन-दो

