Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बरसात ने मचाई भारी तबाही: पंजाब को जोडऩे वाला रेलवे का पुल ढहा, 8 लोग दबे; कई लापता
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > WATHER > बरसात ने मचाई भारी तबाही: पंजाब को जोडऩे वाला रेलवे का पुल ढहा, 8 लोग दबे; कई लापता
WATHERदेश-दुनिया

बरसात ने मचाई भारी तबाही: पंजाब को जोडऩे वाला रेलवे का पुल ढहा, 8 लोग दबे; कई लापता

editor
editor Published August 20, 2022
Last updated: 2022/08/20 at 12:50 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

शिमला हिमाचल में भारी बारिश ने तबाही मचाई है। मंडी और चंबा जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। पिछले २४ घंटों में चंबा के भटियात में तीन, मंडी में एक और कांगड़ा के शाहपुर में मकान गिरने से ९ साल की बच्ची की मौत हो गई। चंबा और मंडी जिले में १५ से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे है। हमीरपुर में १० से १२ घर नदी में डूब गए। इनमें फंसे १९ लोगों को रेस्क्यू किया गया।

उधर, कांगड़ा में भारी बारिश से चक्की नदी में बना पंजाब और हिमाचल को जोड़ने वाला रेलवे पुल बह गया। हालांकि, इस पुल को एक हफ्ते पहले ही असुरक्षित घोषित कर दिया था। इस वजह से अगस्त के पहले हफ्ते ही इसे बंद कर दिया था।

मंडी में भूस्खलन, एक ही परिवार के ८ लोग दबे

मंडी के गोहर में पहाड़ी धंसने से काशन पंचायत के जड़ोंन गांव में एक ही परिवार के आठ सदस्य इसकी चपेट में आ गए। पूरा परिवार आधी रात अपने घर पर सो रहा था। अचानक घर के पीछे का पहाड़ धंस गया। मौके पर बचाव कार्य जारी है।

- Advertisement -

६ लोग कार में बहे, १ लड़की का शव बरामद

मंडी के कटौला के बागी नाला में बाढ़ में एक गाड़ी और इसमें सवार छह लोग बह गए। १५ साल की लड़की का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। उधर, चंबा जिला में चुवाड़ी के बनेट गांव में भूस्खलन के बाद तीन लोग लापता हो गए। राज्य के कई क्षेत्र ऐसे हैं, जहां से अभी सूचना नहीं मिल पा रही है। इससे दोपहर तक जानमाल का नुकसान और बढ़ने का अनुमान है।

कांगड़ा के घुमराउं में नदी के बीचोंबीच टापू पर फंसे लोगों को सेना और हृष्ठक्रस्न के जवानों ने ११ घंटे बाद रेस्क्यू कर लिया।
कांगड़ा के घुमराउं में नदी के बीचोंबीच टापू पर फंसे लोगों को सेना और हृष्ठक्रस्न के जवानों ने ११ घंटे बाद रेस्क्यू कर लिया।
अगले २४ घंटे भारी बारिश का अलर्ट

स्थानीय मौसम विभाग के मुताबिक, अगले ९६ घंटे तक भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। आज और कल भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। यह अलर्ट लाहौल स्पीति को छोड़ बाकी ११ जिलों को दिया गया है।


Share News
Chat on WhatsApp

editor August 20, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

महिला से मंगलसूत्र लूट, बाइक सवार आरोपी फरार
बीकानेर
अनियमितताओं पर कार्रवाई, 11 मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस निलंबित
बीकानेर
अरावली से छेड़छाड़ मानव भविष्य के लिए खतरा, विशेषज्ञों ने जताई गंभीर चिंता
राजस्थान
नए साल में मोदी कैबिनेट में फेरबदल की आहट, युवा चेहरों को मिल सकता है मौका
देश-दुनिया राजनीति
There will be power cuts in these areas tomorrow - know which areas are included
कल इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली कटौती – जानें कौन-कौन से इलाके शामिल
बीकानेर
बीकानेर में गैंगस्टरों पर पुलिस की दबिश, एक दर्जन से अधिक टीमों ने किया सर्च ऑपरेशन
बीकानेर
बीकानेर एयरपोर्ट पर बम की सूचना पर मॉक ड्रिल, सुरक्षा एजेंसियों ने लिया भाग
बीकानेर
बीकानेर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर अल्ताफ भुट्टो को गिरफ्तार, एक हॉकी बट राइफल बरामद
बीकानेर

You Might Also Like

देश-दुनियाराजनीति

नए साल में मोदी कैबिनेट में फेरबदल की आहट, युवा चेहरों को मिल सकता है मौका

Published December 19, 2025
देश-दुनिया

सुप्रीम कोर्ट की बोतलबंद पानी पर अहम टिप्पणी, गांधी की तरह देश घूमने की सलाह

Published December 19, 2025
देश-दुनिया

हादी की मौत बनी बहाना, बांग्लादेश में भारत विरोधी भीड़ का तांडव

Published December 19, 2025
देश-दुनिया

बालू रंग के अपाचे क्यों बन रहे पाक बॉर्डर पर दुश्मन का काल

Published December 18, 2025
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?