बीकानेर। बीकानेर। पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने से नाराज एक अधेड़ किसान मोबाइल टावर पर चढ़ गया। इसकी सूचना मिलने के साथ ही टावर के नीचे लोगों की भीड़ लगने लगी। इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस व प्रशासन को दी है। दरअसल, टावर पर चढ़ा किसान किसनाराम खिलेरी बताया जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गांव बाड़ेला के एक प्रकरण में परिवादी ने पुलिस से शिकायत की थी। शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने से अधेड़ किसान नाराज था। जिसके चलते न्याय की मांग को लेकर वह टावर पर चढ़ गया। उधर किसनाराम के मुताबिक आरोपियों की अग्रिम जमानत 18 जनवरी को हाईकोर्ट से खारिज हो चुकी है। इसके बावजूद पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। आरोप लगाया कि पुलिस जानबूझ कर प्रभावशाली लोगों की बेचनि में जुटी है।
दरअसल, 28 फरवरी 2023 को दो पक्षों के बीच जमकर झगड़ा हुआ था। यह झगड़ा स्थानीय ग्राम पंचायत की ओर से लगवाए जा रहे सीसी ब्लॉक के लिए रास्ते के समतलीकरण को लेकर हुआ था। इस विवाद में किशनाराम धर्मकांटा के पक्ष द्वारा पंचायत के लेबर के रूप में लगे सांवरमल के सिर में चोटें आई थी। उसके बाद उसको बीकानेर पीबीएम रैफर किया गया था। इसके बाद हुए झगड़े में किशनाराम व उसकी पत्नी चैनीदेवी, पुत्र नरेन्द्र व मुखराम को चोटें आई थी।

