Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: विधानसभा में हुई तनातनी, किसानों को कनेक्शन देने में गड़बड़ी का आरोप
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > विधानसभा में हुई तनातनी, किसानों को कनेक्शन देने में गड़बड़ी का आरोप
बीकानेर

विधानसभा में हुई तनातनी, किसानों को कनेक्शन देने में गड़बड़ी का आरोप

editor
editor Published January 29, 2024
Last updated: 2024/01/29 at 12:38 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। प्रश्नकाल के साथ राजस्थान विधानसभा की आज की कार्यवाही शुरू हुई। विधानसभा में कृषि कनेक्शन से जुड़े सवाल पर मंत्री हीरालाल नागर के जवाब के दौरान सदन में हंगामा हो गया। कांग्रेस विधायक जुबेर खान ने ऊर्जा मंत्री नागर को घेरने का प्रयास किया। राजस्व मंत्री हेमंत मीणा से कांग्रेस विधायक डूंगरराम गेदर ने चकबंदी और सर्वे के लिए काम कर रही कंपनी का नाम पूछा। मंत्री ने पुराना जवाब ही पढ़कर सुनाया। इसी दौरान मंत्री को पर्ची भिजवाई गई, जिस पर कंपनी का नाम लिखा हुआ था।

आज विधानसभा में ऑनलाइन गेम्स पर स्टेट जीएसटी लगाने को लेकर जीएसटी संशोधन बिल बहस के बाद पारित होगा। यह बिल राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस से पहले पारित करवाया जाएगा। सरकार इसे लेकर दिसंबर में ऑर्डिनेंस जारी कर चुकी थी, इसलिए कानून पहले से लागू है। अब विधानसभा में इसका बिल लाया गया है। स्टेट जीएसटी काउंसिल ने ऑनलाइन गेम्स और कैसिनो को स्टेट जीएसटी में लाने की सिफारिश की थी। केंद्र में यह प्रावधान करने के बाद 1 दिसंबर 2023 को राजस्थान सरकार ने ऑर्डिनेंस जारी किया था, उस समय नई सरकार नहीं बनी थी। ऑर्डिनेंस को जारी करने के बाद 6 महीने से पहले विधानसभा में बिल लाना होता है, अन्यथा वह कानून समाप्त हो जाता है। ऑनलाइन गेम्स पर जीएसटी में केंद्र-राज्य के कानून में एकरूपता के लिए यह बिल लाया गया है।

राजस्व मंत्री हेमंत मीणा जवाब देने में अटके तो पर्ची आई

विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान पर्ची को लेकर कुछ देर तनातनी हो गई। राजस्व मंत्री हेमंत मीणा से कांग्रेस विधायक डूंगरराम गेदर ने चकबंदी और सर्वे के लिए काम कर रही कंपनी का नाम पूछा। मंत्री जवाब देने में अटक रहे थे, पुराना जवाब ही पढ़कर सुनाया। वे कंपनी का नाम नहीं बता पा रहे थे। इसी दौरान मंत्री को पर्ची भिजवाई गई, जिस पर कंपनी का नाम लिखा हुआ था। मंत्री ने कंपनी का नाम बता दिया। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने मंत्री को पर्ची भिजवाने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि सदन में मंत्री को संसदीय कार्यमंत्री पर्ची भेजकर जवाब दिलवा रहे हैं। राजस्व मंत्री खुद जवाब देने में सक्षम नहीं हैं क्या? इस पर बीजेपी विधायकों ने आपत्ति की। कुछ देर तनातनी हुई।

- Advertisement -

कांग्रेस विधायक बोले- किसानों को कनेक्शन देने में गड़बड़ी

विधानसभा में कृषि कनेक्शन से जुड़े सवाल पर मंत्री के जवाब के दौरान थोड़ी देर के लिए सदन में हंगामा हो गया। कांग्रेस विधायक जुबेर खान के कृषि कनेक्शन से जुड़े सवाल के जवाब में ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कहा कि कनेक्शन के वक्त किसान को विकल्प दिए जाते हैं वह चाहे तो ठेकेदार से ट्रांसफार्मर, पोल और तार लगवा सकता है। दूसरा विकल्प यह होता है कि वह खुद ये सामग्री खरीदकर लगवा ले, हर खंभे के हिसाब से 700 रुपए का लेबर चार्ज डिस्कॉम किसान को दे देता है। मंत्री के जवाब पर जुबेर खान ने कहा कि यह सही नहीं है। पुराना प्रावधान होगा। किसान कहां से सामान खरीदेगा। कृषि कनेक्शनों में गड़बड़ी हो रही है।


Share News
Chat on WhatsApp

editor January 29, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

कोटगेट-सांखला फाटक पर राहत कब? तय हुई समयसीमा
बीकानेर
वन क्षेत्र में भीषण आग, फसलों पर मंडराया खतरा
बीकानेर
एसडीआरएफ जवान जितेंद्र सिंह राठौड़ का निधन, गांव में शोक
बीकानेर
आनंद जोशी का इस्तीफा, वीडियो विवाद से गरमाई राजनीति
बीकानेर
कल कई इलाकों में बिजली कटौती, जानें पूरा शेड्यूल
बीकानेर
बीकानेर में चरमराई स्ट्रीट लाइट व्यवस्था, दिन में जलती रात में बंद
बीकानेर
बुजुर्ग को जीप में डालते पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल, कार्रवाई पर उठे सवाल
बीकानेर
खेत की डिग्गी में गिरने से 30 वर्षीय विवाहिता की दर्दनाक मौत
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

कोटगेट-सांखला फाटक पर राहत कब? तय हुई समयसीमा

Published March 30, 2026
बीकानेर

वन क्षेत्र में भीषण आग, फसलों पर मंडराया खतरा

Published March 30, 2026
बीकानेर

एसडीआरएफ जवान जितेंद्र सिंह राठौड़ का निधन, गांव में शोक

Published March 30, 2026
बीकानेर

आनंद जोशी का इस्तीफा, वीडियो विवाद से गरमाई राजनीति

Published March 30, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?