Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: पीएम मोदी ने शुरू की प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना: 1 करोड़ घरों की छत पर लगेगा सोलर रूफ टॉप
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > देश-दुनिया > पीएम मोदी ने शुरू की प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना: 1 करोड़ घरों की छत पर लगेगा सोलर रूफ टॉप
देश-दुनिया

पीएम मोदी ने शुरू की प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना: 1 करोड़ घरों की छत पर लगेगा सोलर रूफ टॉप

editor
editor Published January 23, 2024
Last updated: 2024/01/23 at 10:28 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। Pradhan Mantri Suryodaya Yojana: अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से लौटते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता की सेवा में जुट गए हैं. सोमवार को उन्होंने एक बड़ा ऐलान किया है जिससे बिजली बिल में आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद है।

पीएम मोदी ने एक नई स्कीम की घोषणा की है, इसका नाम है प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना (Pradhan Mantri Suryodaya Yojana). इसके लिए सरकार ने एक करोड़ से ज्यादा घरों की छतों के ऊपर सोलर लगाने का लक्ष्य है. इसका मकसद गरीब और मध्य वर्ग के बिजली के लिए खर्च हो रहे पैसों की बचत करना है. पीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करके इस स्कीम की जानकारी दी।

पीएम ने आगे लिखा ‘अयोध्या से लौटने के बाद मैंने पहला निर्णय लिया है कि हमारी सरकार 1 करोड़ घरों पर रूफटॉप सोलर लगाने के लक्ष्य के साथ ‘प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना’ प्रारंभ करेगी. इससे गरीब और मध्यम वर्ग का बिजली बिल तो कम होगा ही, साथ ही भारत ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर भी बनेगा।

प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना का किसे मिलेगा लाभ?

- Advertisement -

प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना (Pradhan Mantri Suryodaya Yojana) से सबसे बड़ा फायदा गरीब और मध्यम वर्ग को होने की उम्मीद किया जा रहा है. अभी इस वर्ग को बिजली के बिल के तौर पर अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा खर्च करना पड़ता है. देश में बिजली के मुद्दे पर राजनीति भी होती रही है।

कभी बिलों की माफी तो कभी मुफ्त बिजली के मुद्दे पर लोगों को लुभाने की कोशिश की जाती रही है. इस स्कीम के जरिये ऐसे मुद्दों पर राजनीति करने वालों को करारा जवाब मिल सकता है. प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना का ऐलान करते हुए पीएम मोदी ने एक करोड़ घरों पर रूफटॉप सोलर लगाने की बात कही है. हालांकि, पहले ये कहां लगेंगे इस पर जल्द ही सरकार रोडमैप जारी कर सकती है।

कम होगा बिजली का बिल’

 

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘सूर्योदय योजना के तहत घरों की छत पर सोलर रूफ टॉप सिस्टम लगाए जाने से गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों का बिजली बिल तो कम होगा. इसके साथ ही देश एनर्जी के क्षेत्र में आत्मनिर्भर भी बनेगा.

PM Suryoday Solar Panel के उद्देश्य

• प्रदूषण को कम करनाः सौर ऊर्जा एक स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत है। यह प्रदूषण को कम करने में मदद करता है।

• रोजगार सृजन करनाः योजना के तहत, सौर ऊर्जा उत्पादन और रखरखाव में रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

• खर्च से निजातः देश के ऐसे लोग जो बिजली खर्च से परेशान है उनकी मदद करना।

How to Apply PM Suryoday Yojana Online

राज्य के जो इच्छुक लाभार्थी इस योजना के तहत आवेदन करना चाहते हैं उन्हें नीचे दिए गए चरणों का पालन करना है:-

• आवेदन करने हेतु आपको सोलर रूफटॉप सब्सिडी योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

• वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होमपेज खुलकर आ जाएगा।

• होम पेज पर आपको Apply For Solar Rooftop के विकल्प पर क्लिक करना है।

• क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा

• इस पेज पर आपको अपने राज्य के अनुसार आधिकारिक वेबसाइट का चयन करना है।

• चयन करने के बाद आपको Apply Online के विकल्प पर क्लिक करना है।

• क्लिक करने के बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आएगा।

• इस फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी आपको ध्यान पूर्वक दर्ज करनी है।

• सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज अटैच करने हैं।

• इसके पश्चात आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना है।

• इस प्रकार आप सोलर रूफटॉप योजना में आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।


Share News
Chat on WhatsApp
Chat on WhatsApp

editor January 23, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

रेलवन ऐप से अनारक्षित टिकट पर 3% छूट 14 जुलाई तक लागू
बीकानेर
घरेलू गैस में बड़ा बदलाव: 14.2 किलो सिलेंडर में 10 किलो गैस की तैयारी
देश-दुनिया
ग्रीष्मावकाश में 10 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ाई गई
बीकानेर
राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 24 मार्च को होगा जारी
बीकानेर
बीकानेर में 24 मार्च को विभिन्न क्षेत्रों में बिजली कटौती का शेड्यूल
बीकानेर
25 मार्च से फ्री दवा सुविधा बंद हो सकती है, पेंशनर्स पर बड़ा असर
बीकानेर
बालोतरा में सरकारी शिक्षक और पत्नी ने मिलकर पति की हत्या की
बीकानेर
20 लाख के विवाद में युवक और उसके भाइयों पर जानलेवा हमला
बीकानेर

You Might Also Like

देश-दुनिया

घरेलू गैस में बड़ा बदलाव: 14.2 किलो सिलेंडर में 10 किलो गैस की तैयारी

Published March 23, 2026
देश-दुनिया

India Energy Crisis: गर्मियों में बिजली कटौती की आशंका नहीं, बनाया ठोस प्लान – National News

Published March 22, 2026
देश-दुनिया

ईरान युद्ध में नई हलचल, हॉरमुज के पास पहुंची परमाणु पनडुब्बी – National News

Published March 22, 2026
देश-दुनिया

ईरान ने अतिरिक्त तेल देने से किया इनकार, वैश्विक बाजार में चिंता – National News

Published March 21, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?