


बीकानेर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार 23 जनवरी को सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे कांग्रेस ‘मौन सत्याग्रह’ करेगी। कांग्रेस का कहना है कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान भाजपा के द्वारा जानबूझकर राहुल गांधी की यात्रा में विघ्न डालने का प्रयास करते हुए यात्रा पर हमले किए जा रहे है, ताकि असम में भाजपा सरकार के कुक्रत्य और केंद्रीय भाजपा सरकार की विफलता को दबाया जा सके जो की निंदनीय है। भाजपा के इन प्रयासों के विरोध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार कल 23 जनवरी को सुबह 11 बजे से 2 बजे तक का “मौन सत्याग्रह” का कार्यक्रम तय किया गया है। उक्त निर्देशों की पालना में बीकानेर शहर और देहात जिला कांग्रेस कमेटी का संयुक्त “मौन सत्याग्रह” 23 जनवरी को सर्किट हाउस के सामने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के आगे गांधी पार्क में रखा गया है। जिला संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने बताया की शहर जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत, देहात जिला अ बिसन् सियाग के नेतृत्व में होने वाले इस मौन सत्यागृह, कार्यक्रम में जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गण, जिला कांग्रेस पदाधिकारी गण पीसीसी सदस्य, प्रदेष पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष गण, पार्षद पार्षद प्रत्याशी, सरपंच, सरपंच प्रत्याशी, जिला परिषद सदस्य, महिला कांग्रेस, युथ कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई, इंटक सहित सभी विभागों प्रकोष्ठों और कांग्रेस विचारधारा से जुड़े जिला और प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।
