बीकानेर। अयोध्या जी में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न हो गया है। वर्षों पुराने इस लंबे इंतजार के पूरे होने पर देशभर में खुशी का माहौल बना हुआ है। इस अवसर पर बीकानेर शहर राममय हो गया है। मंदिरों सें अनुष्ठान, कीर्तन, पाठ-पूजा हो रही है। लोगों ने पटाखे फोड़ खुशियां मनानी शुरू कर दी, मानो जैसे दीवाली हो। वहीं, रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के मुहूर्त समय पर लोगों ने अपने-अपने घरों में भी पूजा-अर्चना कर भगवान श्रीराम को भोग लगाया। मंदिरों में हनुमान चालीसा के पाठ व सुंदर कांड के आयोजन हो रहे है। कलाकारों ने पेंटिंग बनाकर इस उत्सव का जोरो-शोरों से स्वागत किया। दान-पुण्य के कार्यक्रम भी हो रहे है। ये कार्यक्रम देररात तक जारी रहेंगे।

