


बीकानेर। मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार बीकानेर पहुंचे सीएम भजनलाल का कांग्रेस के पदाधिकारियों ने विरोध किया है। देहात कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बिशनाराम सियाग के नेतृत्व में कांग्रेस के पदाधिकारियों ने सीएम का विरोध करते हुए तख्तियां दिखाई है। जिसमें किसानों से जुड़ी समस्याएं लिखी हुई थी। जानकारी के अनुसार सीएम से मिलने के लिए समय मांगा गया था लेकिन समय नहीं मिलने पर पदाधिकारियों ने विरोध किया है। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों को पुलिस रोकने का प्रयास करती रहीं लेकिन दूसरी और सीएम मुर्दाबाद के नारे भी लगते रहें।
