Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: ताउम्र सजा भुगत रहे आसाराम के समर्थकों ने अधिवक्ता व पैरोकार को पीटा
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > crime > ताउम्र सजा भुगत रहे आसाराम के समर्थकों ने अधिवक्ता व पैरोकार को पीटा
crimeराजस्थान

ताउम्र सजा भुगत रहे आसाराम के समर्थकों ने अधिवक्ता व पैरोकार को पीटा

editor
editor Published January 18, 2024
Last updated: 2024/01/18 at 7:31 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। जोधपुर।गुरुकुल की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने पर ताउम्र सजा भुगत रहे आसाराम की स्वास्थ्य संबंधी पैरोल याचिका की पैरवी करने आए दिल्ली से एक अधिवक्ता व पैरोकार से गुरुवार को झालामण्ड बाइपास पर हाईकोर्ट परिसर में मारपीट कर दी गई। इससे अधिवक्ताओं में रोष व्याप्त हो गया। कुड़ी भगतासनी थाना पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज कर दो समर्थकों को गिरफ्तार किया।

थानाधिकारी देवेन्द्रसिंह देवड़ा ने बताया कि आसाराम ताउम्र सजा के तहत जोधपुर सेन्ट्रल जेल में सजा भुगत रहे हैं। हार्ट में ब्लोकेज होने पर पिदले पांच-छह दिन से वो एम्स में भर्ती हैं। इलाज करवाने के लिए आसाराम की ओर से अधिवक्ता ने हाईकोर्ट में पैरोल याचिका पेश कर रखी है। इसकी पैरवी करने के लिए दिल्ली से अधिवक्ता विजय साहनी अपने एक पैरोकार के साथ जोधपुर आए हुए हैं। वे गुरुवार को याचिका की पैरवी करने हाईकोर्ट परिसर पहुंचे, जहां वो पार्किंग में अपनी कार के पास खड़े थे। उनके साथ अधिवक्ता का पेरोकार भी था। दोपहर में आसाराम के चार-पांच समर्थक वहां आए और अधिवक्ता साहनी व पेरोकार से झगड़ा करने लगे। एक समर्थक ने पैरोकार से मारपीट कर दी। यह देख अधिवक्ता विजय साहनी ने बीच- बचाव किया। तब समर्थकों ने अधिवक्ता को भी पीट दिया। अधिवक्ता व पैरोकार चिल्लाने लगे। कुछ अधिवक्ता व हाईकोर्ट कर्मचारी वहां पहुंच गए। मारपीट के प्रति रोष जताया। पुलिस भी हाईकोर्ट परिसर पहुंची और मारपीट करने के आरोप में दिल्ली निवासी आसाराम के समर्थक डॉ कपिल भोला व विशाल खन्ना को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया। दिल्ली निवासी अधिवक्ता विजय साहनी ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया।


Share News
Chat on WhatsApp

editor January 18, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

रानी बाजार मंडल में दो दिवसीय ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा-अभियान’ का उत्साहपूर्ण समापन
बीकानेर राजस्थान
काम के दौरान दीवार गिरने से व्यक्ति की मौत – Bikaner News
बीकानेर
फर्जी वसीयत से जमीन हड़पने का आरोप, तीन के खिलाफ केस दर्ज – Bikaner News
बीकानेर
लूणकरणसर में एमडी तस्करी मामले में चार और आरोपी गिरफ्तार – Bikaner News
बीकानेर
‘पेंडिंग चालान’ मैसेज से रहें सावधान, साइबर ठगों का नया जाल – Rajasthan News
बीकानेर
पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान – National News
देश-दुनिया
मार्च में जारी हो सकता है RBSE 10वीं बोर्ड रिजल्ट, तैयारी अंतिम चरण में – Bikaner News
राजस्थान शिक्षा
खाजूवाला बॉर्डर पर ड्रोन से गिराई हेरोइन, पिता गिरफ्तार बेटा फरार – Bikaner News
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेरराजस्थान

रानी बाजार मंडल में दो दिवसीय ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा-अभियान’ का उत्साहपूर्ण समापन

Published March 15, 2026
राजस्थानशिक्षा

मार्च में जारी हो सकता है RBSE 10वीं बोर्ड रिजल्ट, तैयारी अंतिम चरण में – Bikaner News

Published March 15, 2026
राजस्थान

राजस्थान दिवस पर बीकानेर में ‘रन फॉर विकसित राजस्थान’ का आयोजन – Rajasthan News

Published March 15, 2026
राजस्थान

राजस्थान में 20% कोटे से शुरू होगी कमर्शियल गैस सिलेंडर आपूर्ति – Rajasthan News

Published March 15, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?