Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बड़ी खबर : कांग्रेस ने नेता प्रतिपक्ष की घोषणा
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जयपुर > बड़ी खबर : कांग्रेस ने नेता प्रतिपक्ष की घोषणा
जयपुरबीकानेरराजनीतिराजस्थान

बड़ी खबर : कांग्रेस ने नेता प्रतिपक्ष की घोषणा

editor
editor Published January 16, 2024
Last updated: 2024/01/16 at 7:22 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। जयपुर। अलवर ग्रामीण से विधायक और पूर्व मंत्री टीकाराम जूली को नेता प्रतिपक्ष बनाया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को ये आदेश जारी किए। कांग्रेस ने इस बार नेता प्रतिपक्ष के पद पर दलित चेहरे को जिम्मेदारी देने का फैसला किया है। राजस्थान विधानसभा के इतिहास में पहली बार दलित चेहरे को नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है। अब तक कांग्रेस- बीजेपी किसी ने दलित को नेता प्रतिपक्ष नहीं बनाया था। साथ गोविंद सिंह डोटासरा प्रदेशाध्यक्ष बने रहेंगे।

टीकाराम जूली अलवर ग्रामीण से तीसरी बार विधायक बने हैं। गहलोत सरकार में वे पहले राज्य मंत्री थे, इसके बाद उन्हें प्रमोट करके कैबिनेट मंत्री बनाया गया था। जूली भंवर जितेंद्र सिंह के नजदीकी माने जाते हैं। जूली को नेता प्रतिपक्ष बनाने में जितेंद्र सिंह का बड़ा रोल माना जा रहा है।

कांग्रेस ने जाट-दलित कॉम्बिनेशन का फॉर्मूला अपनाया

कांग्रेस ने इस बार जाट दलित कॉम्बिनेशन का फॉर्मूला अपनाया है। पहली बार दलित नेता को नेता प्रतिपक्ष बनाकर कांग्रेस ने बड़े वोट बैंक को साधने का प्रयास किया है। जाट चेहरे के तौर पर गोविंद सिंह डोटासरा को प्रदेशाध्यक्ष पद पर बरकरार रखा गया है। लंबे समय बाद इस फॉर्मूले को अपनाया गया है। अब कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पद पर जाट और नेता प्रतिपक्ष के तौर पर दलित चेहरे को मौका देकर लोकसभा चुनाव से पहले दो बड़े वोट बैंक को मैसेज देने की रणनीति अपनाई है।

- Advertisement -

विधानसभा में अलग से चैंबर और स्टाफ मिलेगा

नेता प्रतिपक्ष के तौर पर जूली को विधानसभा में अलग से चैंबर आवंटित होगा। अलग स्टाफ मिलेगा। जूली अब विधानसभा की जनलेखा समिति के अध्यक्ष होंगे। नेता प्रतिपक्ष ही इस कमेटी के अध्यक्ष होते हैं। जनलेखा समिति सबसे अहम कमेटी मानी जाती है।

अब विधानसभा से नोटिफिकेशन होगा

टीकाराम जूली कांग्रेस विधायक दल के नेता बनाए गए हैं, विधानसभा में कांग्रेस सबसे बड़ा विपक्षी दल होने के कारण वे अब नेता प्रतिपक्ष भी होंगे। नेता प्रतिपक्ष के लिए अब विधानसभा से नोटिफिकेशन हो अक्षी दल के नेता के तौर पर उनके नाम का नोटिफिकेशन जारी होगा।

विधानसभा से नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही उन्हें सुविधाएं मिलनी शुरू होंगी।


Share News
Chat on WhatsApp

editor January 16, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

तेहरान में भीषण धमाके, कराची हिंसा में नौ की मौत – National News
बीकानेर
ईरान के सुप्रीम लीडर के बारे में भारत में प्रतिक्रियाओं के बीच बयानबाजी, स्थिति पर विवाद – National News
देश-दुनिया
रानी बाजार में महिला की अचानक मौत, जांच शुरू – Bikaner News
बीकानेर
चायपत्ती लेने निकला 11 वर्षीय बालक लापता, परिजनों में चिंता – Bikaner News
बीकानेर
बीकानेर में बिजली कटौती पर बढ़ा आक्रोश, निजी कंपनी के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी – Bikaner News
बीकानेर
पुलिस संभागार में सम्मान समारोह, छह अधिकारियों को भावभीनी विदाई
बीकानेर
10 लाख का चेक बाउंस पर 1 साल जेल, 19 लाख जुर्माना
बीकानेर
बीकानेर में सीवरेज चैम्बर से मिले 500 के नोट, जांच में जुटी पुलिस
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

तेहरान में भीषण धमाके, कराची हिंसा में नौ की मौत – National News

Published March 1, 2026
बीकानेर

रानी बाजार में महिला की अचानक मौत, जांच शुरू – Bikaner News

Published March 1, 2026
बीकानेर

चायपत्ती लेने निकला 11 वर्षीय बालक लापता, परिजनों में चिंता – Bikaner News

Published March 1, 2026
बीकानेर

बीकानेर में बिजली कटौती पर बढ़ा आक्रोश, निजी कंपनी के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी – Bikaner News

Published March 1, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?