Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: श्रीकरणपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस के रूपिंदर सिंह कुन्नर 12 हजार से अधिक वोटों से जीतें
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > गंगानगर > श्रीकरणपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस के रूपिंदर सिंह कुन्नर 12 हजार से अधिक वोटों से जीतें
गंगानगरराजनीतिराजस्थानश्रीगंगानगर

श्रीकरणपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस के रूपिंदर सिंह कुन्नर 12 हजार से अधिक वोटों से जीतें

admin
admin Published January 8, 2024
Last updated: 2024/01/08 at 12:30 PM
Share
SHARE
Share News

श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर जिले की करणपुर विधानसभा चुनाव का रिजल्ट चौंकाने वाला आया है। नई नवेली भारतीय जनता पार्टी की भजनलाल सरकार के मंत्री की करणपुर विधानसभा चुनाव में बड़ी हार हुई। भाजपा के उम्मीदवार सुरेंद्रपाल सिंह टीटी करणपुर विधानसभा चुनाव हार गए हैं। चुनाव पूर्व भजनलाल सरकार ने सुरेंद्रपाल सिंह टीटी को राज्यमंत्री बनाया था। इस हार के बाद अब वह अपना मंत्री पद भी गंवा देंगे। दूसरी तरफ कांग्रेस के लिए एक बड़ी खुशखबर है। कांग्रेस के पूर्व विधायक गुरमीत सिंह कुन्नर के बेटे रुपिंदरपाल सिंह कुन्नर करणपुर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी हैं। करणपुर विधानसभा चुनाव में रुपिंदरपाल सिंह कुन्नर ने जबरदस्त जीत दर्ज की है। कांग्रेस के रुपिंदरपाल सिंह कुन्नर 12,570 वोटों से चुनाव जीते हैं। पर अभी अधिकारिक घोषणा होनी बाकी। यह जीत कांग्रेस के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि अभी-अभी हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 115 सीट जीत कर राजस्थान में सरकार बनाई है।

सुरेंद्रपाल सिंह टीटी हर चरण में कांग्रेस प्रत्याशी से लगातार पिछड़ते रहे

करणपुर विधानसभा चुनाव की मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो गई थी। शुरूआती बढ़त के बाद भाजपा लगातार हर चरण में कांग्रेस प्रत्याशी से पिछड़ती नजर आई। कांग्रेस प्रत्याशी 8वें राउंड में करीब 3200 वोटों, छठे राउंड में 1974 वोट और तीसरे रांउड में कांग्रेस के रूपिंद्र सिंह कुन्नर को 14946 वोट मिले थे। वह भाजपा के सुरेंद्रपाल सिंह टीटी से 630 वोटों से आगे चल रहे थे। सुरेंद्रपाल सिंह टीटी को तीसरे रांउड में 14316 वोट मिले थे। मतगणना डॉ. भीमराव अंबेडकर गवर्नमेंट पीजी कॉलेज श्रीगंगानगर हुई थी। करणपुर विधानसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार सुरेंद्रपाल सिंह टीटी है तो कांग्रेस के उम्मीदवार पूर्व विधायक गुरमीत सिंह कुन्नर के बेटे रुपिंदरपाल सिंह कुन्नर हैं। इस सीट पर चुनाव गुरमीत सिंह कुन्नर की मृत्यु की वजह से रद कर दिया गया था।

करणपुर विधानसभा सीट पर 5 जनवरी को हुई थी वोटिंग

- Advertisement -

करणपुर विधानसभा सीट पर 5 जनवरी को वोटिंग हुई थी। करणपुर विधानसभा सीट पर कुल 13 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था। पर चुनाव 11 प्रत्याशियों ने ही लड़ा था। भाजपा, कांग्रेस के अतिरिक्त बसपा के अशोक कुमार, आम आदमी पार्टी के प्रीतीपाल सिंह, नेशनल जनमंडल पार्टी से कृष्ण कुमार, शिरोमणि अकाली दल से बालकरण सिंह के साथ निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में काला सिंह, चुकी देवी, छिंदरपाल सिंह और तितर सिंह भी प्रत्याशी हैं।

रिजल्ट पर निर्भर करेगा सुरेंद्रपाल सिंह टीटी का मंत्री पद!

करणपुर विधानसभा सीट पर वोटिंग से पूर्व भजनलाल सरकार ने भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्रपाल सिंह टीटी को राज्यमंत्री बना दिया था। ऐसी चर्चा चल रही है कि सुरेंद्रपाल सिंह का मंत्री पद पर बने रहने का फैसला करणपुर सीट रिजल्ट पर निर्भर करेगा। अगर जीतते हैं तो मंत्री पद बरकरार रहेगा नहीं तो इस्तीफा देना पड़ सकता है। आज 8 जनवरी को राजस्थान की जनता और नेताओं की नजरें करणपुर चुनाव के रिजल्ट पर है।

 


Share News

admin January 8, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकाणा अपडेट: बीकानेर में हादसे, अपराध और प्रशासन की बड़ी खबरें
बीकानेर
लक्ष्मीनाथ मंदिर के पास जर्जर मकान गिरा, बड़ी दुर्घटना टली
बीकानेर
बीकानेर में दुकान से बाल श्रमिक मुक्त, मालिक पर केस दर्ज
crime बीकानेर
अब कृपाण और कड़ा पहनकर दे सकेंगे सिख अभ्यर्थी परीक्षा
राजस्थान
बिना पिन के होगा यूपीआई पेमेंट, सरकार ला रही नया सिस्टम
बीकानेर
There will be power cuts in these areas tomorrow - know which areas are included
कल इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली कटौती – जानें कौन-कौन से इलाके शामिल
बीकानेर
बीकानेर कैफे के बाहर युवकों में मारपीट, पुलिस पर सवाल
crime बीकानेर
टाई से गला फंसा, खेलते-खेलते 10 साल के बच्चे की मौत
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

अब कृपाण और कड़ा पहनकर दे सकेंगे सिख अभ्यर्थी परीक्षा

Published July 31, 2025
राजस्थान

RGHS में नए घोटालों का पर्दाफाश, डॉक्टरों और फार्मेसी की मिलीभगत उजागर

Published July 31, 2025
राजनीतिराजस्थान

पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत आज भी बीकानेर में, कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात

Published July 31, 2025
राजस्थान

स्मार्ट मीटर पर राहत, अब बिना प्रीपेड भी मिलेगी सब्सिडी

Published July 31, 2025

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?