Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: राजस्थान के कई जिलों में परीक्षा के कारण रविवार को मोबाइल इंटरनेट सेवा रहेगी बंद
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > राजस्थान के कई जिलों में परीक्षा के कारण रविवार को मोबाइल इंटरनेट सेवा रहेगी बंद
बीकानेर

राजस्थान के कई जिलों में परीक्षा के कारण रविवार को मोबाइल इंटरनेट सेवा रहेगी बंद

editor
editor Published January 6, 2024
Last updated: 2024/01/08 at 11:46 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। राजस्थान के कई जिलों में कल रविवार यानि 7 जनवरी को मोबाइल इंटरनेट की सुविधा बंद रहेगी। इस दौरान मोबाइल इंटरनेट से होने वाले काम में दिक्कत आएगी। राजस्थान के किन जिलों में और कितने समय तक मोबाइल इंटरनेट बंद रहेंगे। क्या वजह है जिस कारण मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद रहेंगी।

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC Exam 2024) की परीक्षाओं में पेपरलीक की घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन ने यह फैसला लिया है। 7 जनवरी को राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर सहायक आचार्य, पुस्तकालय अध्यक्ष एवं शारीरिक अनुदेशक परीक्षा 2023 (कॉलेज शिक्षा विभाग) के लिए तृतीय प्रश्न पत्र परीक्षा रविवार दोपहर 12 से 2 बजे तक आयोजित कर रहा है।सहायक आचार्य पुस्तकालय अध्यक्ष और शारीरिक प्रशिक्षण अनुदेशक (कॉलेज शिक्षा विभाग) परीक्षा अजमेर, भरतपुर, बीकानेर, जयपुर, जोधपुर, कोटा और उदयपुर जिला मुख्यालयों पर होगी। आदेशानुसार, सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक ब्रॉड बैंड लीज लाइन छोड़कर सभी नेटवर्क बन्द रखे जाएंगे।

कोटा में 11-2 बजे तक बंद मोबाइल इंटरनेट – कोटा सिटी एसपी शरद चौधरी ने बताया कि कोटा संभाग में 64 केंद्र पर परीक्षा आयोजित की जाएगी। लगभग 23000 परीक्षार्थी आकर परीक्षा देंगे। इसको देखते हुए 750 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। कोटा में भी संभागीय आयुक्त प्रतिभा सिंह ने आदेश जारी कर लीज लाइन और ब्रॉडबैंड को छोड़कर सभी नेटवर्क 11 बजे से 2 बजे तक बंद करने के निर्देश जारी किए हैं।

अजमेर में भी बंद रहेगा मोबाइल इंटरनेट

- Advertisement -

अजमेर सम्भागीय आयुक्त डॉ. भारती दीक्षित ने बताया कि अजमेर सम्भाग के जिला मुख्यालय अजमेर में रविवार 7 जनवरी को दोपहर 11 बजे से 2 बजे तक इन्टरनेट बन्द रहेगा। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने 300 मीटर दूरी के लिए धारा 144 लागू की है।

 

7 जिला मुख्यालयों पर होगी परीक्षा सहायक आचार्य पुस्तकालय अध्यक्ष और शारीरिक प्रशिक्षण अनुदेशक (कॉलेज शिक्षा विभाग) परीक्षा अजमेर, भरतपुर, बीकानेर, जयपुर, जोधपुर, कोटा और उदयपुर जिला मुख्यालयों पर होगी।


Share News
Chat on WhatsApp

editor January 6, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

प्रज्ञानम् में हिंदी मीडियम के विज्ञान वर्ग विधार्थियो हेतु निःशुल्क नीट कोचिंग
बीकानेर शिक्षा
भाजपा स्थापना दिवस को लेकर बीकानेर में तैयारियां तेज – Bikaner News
बीकानेर
मन की बात में चमका बीकानेर, अभय जैन ग्रंथालय की सराहना – Bikaner News
बीकानेर
ढाई साल से फरार इनामी तस्कर गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई – Bikaner News
बीकानेर
ऊर्जा संकट के बीच राहत, LPG से भरे दो जहाज भारत की ओर – National News
बीकानेर
गिरफ्तारी के बाद सड़कों पर बवाल, राजधानी में बढ़ा तनाव – National News
देश-दुनिया
बीकानेर स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला 15 से – Bikaner News
बीकानेर
बीकानेर में 17 वर्षीय नाबालिग लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश – Bikaner News
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेरशिक्षा

प्रज्ञानम् में हिंदी मीडियम के विज्ञान वर्ग विधार्थियो हेतु निःशुल्क नीट कोचिंग

Published March 29, 2026
बीकानेर

भाजपा स्थापना दिवस को लेकर बीकानेर में तैयारियां तेज – Bikaner News

Published March 29, 2026
बीकानेर

मन की बात में चमका बीकानेर, अभय जैन ग्रंथालय की सराहना – Bikaner News

Published March 29, 2026
बीकानेर

ढाई साल से फरार इनामी तस्कर गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई – Bikaner News

Published March 29, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?