


बीकानेर। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने क्लास 10 और 12 के बोर्ड एग्जाम की डेटशीट में बदलाव किया है। 2024 में CBSE के 10वीं और 12वीं बोर्ड 15 फरवरी से शुरू होंगे। 10वीं के पेपर 13 मार्च को खत्म होंगे और 12वीं के पेपर 2 अप्रैल को खत्म होंगे। क्लास 10 और 12 के रिटेल, फ्रेंच और तिब्बतन जैसे पेपर्स की डेट में बदलाव हुआ है। कुछ पेपर्स की डेट आगे बढ़ा दी गई है जबकि कुछ एग्जाम तय डेट से पहले हो जाएंगे।
स्टूडेंट्स CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट www.cbse.gov.in पर जाकर अपडेटेड डेटशीट चेक कर सकते हैं। क्लास 10-12 के एग्जाम का ड्यूरेशन सुबह 10:30 बजे से दोपहर में 1:30 बजे तक होगा।
