Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: अच्छा खिलाड़ी जीतता है या सीखता है: स्वामी विमर्शानंद
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > अच्छा खिलाड़ी जीतता है या सीखता है: स्वामी विमर्शानंद
बीकानेरराजस्थान

अच्छा खिलाड़ी जीतता है या सीखता है: स्वामी विमर्शानंद

editor
editor Published January 3, 2024
Last updated: 2024/01/03 at 10:00 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

 

बीकानेर,। स्व. झंवरलाल व्यास रंगीला की स्मृति में आयोजित 17वीं जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के विजेताओं को बुधवार को पुरस्कार प्रदान किए गए। नत्थूसर गेट के बाहर स्थित नालंदा स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लालेश्वर महादेव मंदिर के अधिष्ठाता स्वामी विमर्शानंद महाराज थे। उन्होंने कहा कि अच्छा खिलाड़ी वही है जो या तो जीतता है या सीखता है। उन्होंने संयमित दिनचर्या, समय प्रबंधन और आत्मविश्वास से जुड़ी बातें बताई।
शतरंज संघ के एडवोकेट एसएल हर्ष ने कहा कि झवरलाल व्यास ने शतरंज के खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का सपना बढ़ाने का सपना देखा था। रंगीला फाउंडेशन इसे साकार करने में लगी है। उन्होंने रंगीला के व्यक्तित्व के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला।महिलाओं के विरुद्ध अपराध निवारण शाखा के पुलिस उपाधीक्षक विक्की नागपाल ने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों को घरों में सकारात्मक माहौल दें। साथ ही उनकी प्रत्येक गतिविधि पर नजर बनाए रखें। उन्होंने सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों के बारे में बताया।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कृष्ण कुमार कल्ला ने मोटिवेशन से जुड़ी बातें रखी। उन्होंने बच्चों को लक्ष्य निर्धारित करते हुए आगे बढ़ाने की सीख दी।इससे पहले अतिथियों ने रंगीला के चित्र के समक्ष दीपक प्रज्वलित किया। मधुसूदन व्यास ने स्वागत उद्बोधन दिया। प्रतियोगिता संयोजक एडवोकेट जुगल किशोर व्यास ने बताया कि 24 से 26 दिसंबर तक आयोजित प्रतियोगिता में डेढ़ सौ से अधिक शातिरों ने भागीदारी निभाई। इस दौरान अंडर-15, अंडर-19 तथा सीनियर वर्ग के विजेताओं महिला एवं पुरुष स्पर्धाओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। वहीं अंदर-15 वर्ग के सभी खिलाड़ियों को प्रोत्साहन पुरस्कार दिए गए। इस दौरान 6 वर्षीय बाल शातिर के रूप में सक्षम सिंह तथा 69 वर्षीय वरिष्ठतम शातिर के तौर पर रामकिशन चौधरी का सम्मान किया गया। प्रतियोगिता में उल्लेखनीय की भूमिका निभाने वाले आर्बिटर एसएन करनानी, डीपी छीपा, उषा ओझा, भानु जोशी, भानु आचार्य तथा तारा स्वामी का सम्मान किया गया। संस्था अध्यक्ष एडवोकेट बसंत आचार्य ने आभार जताया। कार्यक्रम में संस्था संरक्षक दुर्गा शंकर आचार्य, भैरू रतन व्यास रमेश पुरोहित, अशोक रंगा, जितेंद्र व्यास, नवल किशोर व्यास आदि मौजूद रहे।
*इन्हें दिए गए पुरस्कार*
कार्यक्रम के दौरान अंदर-15 के पुरुष वर्ग में मानवेंद्र सिंह, मधुर स्वामी तथा कपिल जोशी तथा महिला वर्ग में अनन्या सांखला, अवंतिका जोशी और नेहल जैन को क्रमशः प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कार दिए गए। इसी प्रकार अंडर-19 के पुरुष वर्ग में दक्ष सिंह, निखिल जनागल तथा राघव आचार्य एवं महिला वर्ग में युक्ति हर्ष मिताली व्यास और सोनल प्रजापत को पहले तीन स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कार प्रदान किए गए। सीनियर वर्ग में दीवान सिंह राठौड़, हर्षवर्धन सिंह परिहार तथा रामकुमार को पहले तीन स्थानों पर रहने पर पुरस्कृत किया गया।
*वर्कशॉप प्रतियोगिता के विजेता भी हुए पुरस्कृत*
इस दौरान अमेरिका से भारतीय मूल के खिलाड़ी पूरब ओझा द्वारा रमेश इंग्लिश स्कूल में आयोजित वर्कशॉप और प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुरस्कार दिए गए।
आयोजन से जुड़े हर्षवर्धन हर्ष ने बताया कि बॉयज-18 वर्ष ग्रुप में शिवम पुरोहित, रोहित आचार्य और नितिन जोशी तथा बालिका-18 वर्ष समूह में दिव्या महात्मा, अन्वेषा व्यास और राधिका पुरोहित ने क्रमशः पहले तीन स्थान प्राप्त किए। दोनों वर्गों में प्रथम पुरस्कार एक हजार, द्वितीय पुरस्कार 750 और तृतीय पुरस्कार 500 रुपए नकद दिए गए।


Share News

editor January 3, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

राजस्थान में कंस्ट्रक्शन कॉस्ट बढ़ी, मकान-दुकान रजिस्ट्री पर नया असर
राजस्थान
बिहार जीत पर बीकानेर में उत्सव, भाजपा नेता ने बांटी मिठाई
बीकानेर
राजस्थान हाईकोर्ट ने पंचायत और निकाय चुनाव तय समय पर कराने के दिए सख्त आदेश
राजस्थान
बिहार चुनाव में NDA की बड़ी जीत, PM मोदी बोले- सुशासन ने जनता का दिल जीता
देश-दुनिया
बीकानेर–मेडता रोड रेलपथ नवीनीकरण से कई ट्रेनें प्रभावित, समय में बदलाव लागू
बीकानेर
बीकानेर में चोरों का पीछा, ग्रामीण सतर्कता और पुलिस कार्रवाई से सफलता
बीकानेर
टर्म लोन के झांसे में लाखों की धोखाधड़ी, चार आरोपियों पर मुकदमा
बीकानेर
राजस्थान का उत्कृष्ट प्रदर्शन, जनधन-बीमा-पेंशन में देश में दूसरा स्थान
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

राजस्थान में कंस्ट्रक्शन कॉस्ट बढ़ी, मकान-दुकान रजिस्ट्री पर नया असर

Published November 14, 2025
बीकानेर

बिहार जीत पर बीकानेर में उत्सव, भाजपा नेता ने बांटी मिठाई

Published November 14, 2025
राजस्थान

राजस्थान हाईकोर्ट ने पंचायत और निकाय चुनाव तय समय पर कराने के दिए सख्त आदेश

Published November 14, 2025
बीकानेर

बीकानेर–मेडता रोड रेलपथ नवीनीकरण से कई ट्रेनें प्रभावित, समय में बदलाव लागू

Published November 14, 2025
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?