बीकानेर। अचानक गाय के आगे आ जाने से युवक की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। इस सम्बंध में देशनोक पुलिस थाने में गौरीशंकर मर्ग दर्ज करवाई की है। प्रार्थी ने बताया कि उसका 34 वर्षीय भाई लूणाराम 31 दिसम्बर को देशनोक से झझू जा रहा था। इसी दौरान महेश की ढाणी के पास गाड़ी के आगे अचानक गाय आ गयी। जिसे बचाने के चक्कर में वह गिर गयी और घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।……

