बीकानेर। लालगढ़ रेलवे क्रॉसिंग इस साल बनकर तैयार हो जाएगा। शहरवासियों को जाम में नहीं फंसना पड़ेगा। इसका निर्माण 2019 से अटका पड़ा था। अधूरे पुल को पूरा करने पर 30 करोड़ रुपए खर्च होंगे। पुल मई तक बनकर तैयार होना है। बीकानेर में ऐसा पहला फ्लाई ओवर है जो दो पार्ट में एक भाग कृषि उपज मंडी गेट के सामने से शुभ होकर बस्ती की ओर जाएगा।
दूसरा भाग कल्याण भूमि से शुरू होकर चाटा फैक्ट्री तक जाएगा। इसकी डिजाइन दिल्ली की डायमंड कंस्ट्रक्शन ने भविष्य के ट्रैफिक को ध्यान में रखते हुए तैयार की है। 82.10 करोड़ की लागत वाले इस प्रोजेक्ट में आधा पैसा रेलवे और आधा राज्य सरकार वहन कर रही है। फ्लाई ओवर का निर्माण अप्रैल 2019 में शुरू हुआ था।
क्या फायदा : लालगढ़ फ्लाई ओवर से क्रॉसिंग पर दिन में कई बार लगने वाले जाम से मुक्ति मिलेगी। पूगल रोड के लिए बाइपास होने के कारण इस मार्ग पर भारी वाहनों के कारण पूरे दिन यातायात बाधित रहता है।
अभिलेखागार में बनेगा एक और अभिलेख म्यूजियमः नए साल में राज्य अभिलेखागार परिसर में एक और अभिलेख म्यूजियम बनेगा। सरकारी छापाखाना की बिल्डिंग खाली हो गई है। यह बिल्डिंग अभिलेखागार को सौंप दी गई है। रियासतकालीन इस बिल्डिंग का उपयोग अभिलेख म्यूजियम के लिए किया जाएगा, जिसमें प्रदेश के सभी स्वतंत्रता सेनानी और मानचित्रों की गैलरी भी बनाई जाएगी। इसके प्रस्ताव तैयार कर सरकार को भेजे जा चुके हैं।
- Advertisement -

