


बीकानेर। नया साल नई उम्मीदें, नया रोमांच और नई कहानियां लेकर आ रहा है। ऐसे में जानते हैं कि हमारी फिल्म इंडस्ट्री में इस साल कितनी नई कहानियां आने वाली हैं।
इस साल क्या होगा खास?
• बिग बी और रजनीकांत 33 साल बाद साथ दिखेंगे।
• शाहरुख खान ब्रेक लेंगे।
- Advertisement -
• 25 साल बाद सलमान और करण जौहर साथ काम करेंगे।
• अक्षय कुमार 5 फिल्मों में नजर आएंगे।

• कार्तिक आर्यन की 2 फिल्में रिलीज होगीं।
• पहली बार आलिया भट्ट एक्शन अवतार में दिखेंगी।
• ओ स्त्री कल आना.. की स्त्री फिर से दस्तक देगी।
• अगस्त में आएगी क्रांति जब आमने सामने होगा बॉलीवुड और टॉलीवुड।
इस साल फिल्म इंडस्ट्री में तकरीबन 3765 करोड़ रुपए का दांव लगा है। 2024 में बॉलीवुड की कुछ बड़ी और एक्साइटिंग फिल्में रिलीज को तैयार हैं।