Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बेटे ने कर दी मां-बाप और बहन की हत्या, रात भर रहा शवों के साथ
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > बेटे ने कर दी मां-बाप और बहन की हत्या, रात भर रहा शवों के साथ
बीकानेरराजस्थान

बेटे ने कर दी मां-बाप और बहन की हत्या, रात भर रहा शवों के साथ

editor
editor Published December 31, 2023
Last updated: 2023/12/31 at 1:15 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। नागौर में बेटे ने मां-बाप और दिव्यांग बहन की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार सोते हुए परिवार पर हमला किया गया। शनिवार रात तीनों का मर्डर करने के बाद आरोपी बेटा रातभर शवों के साथ ही रहा। इसके बाद सुबह बिस्किट खाते हुए पुलिस स्टेशन पहुंचा और हत्या की जानकारी दी।

एसएचओ मानवेन्द्र सिंह ने बताया कि पादूकलां कस्बे में रहने वाले ज्वेलर दिलीप सिंह (45), उसकी पत्नी राजेश कंवर (42) और बेटी प्रियंका (15) पर धारदार (कुल्हाड़ी) हथियार से हमला किया गया। रविवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लिया।

सुसाइड के तरीकों के सर्च हिस्ट्री मिली

पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव पादूकलां मॉर्क्युरी में रखवाए हैं। वहीं, हत्यारे मोहित (20) से पूछताछ की जा रही है। पुलिस की शुरुआती पूछताछ में सामने आया कि आरोपी के मोबाइल पर सुसाइड करने के तरीकों को सर्च करने की हिस्ट्री भी मिली है। तीनों की हत्या के बाद आरोपी ने रात में ही घर में बने टैंक में कूद सुसाइड का प्रयास भी किया था लेकिन कामयाब नहीं हुआ।

- Advertisement -

आरोपी को हत्या का कोई पछतावा नहीं है। पुलिस आरोपी को मानसिक रूप से अस्थिर बता रही है।

रातभर घर में ही रहा, सुबह पुलिस स्टेशन पहुंचा

सूत्रों ने बताया कि मोहित मर्डर करके रातभर घर में ही शवों के साथ रहा। रविवार सुबह जब दूध देने वाला आया तो मोहित ने उससे कहा कि आज दूध नहीं लेना है, क्योंकि घरवाले बाहर गए हुए हैं। इसके बाद मोहित घर से बिस्किट खाते-खाते पादूकलां थाने पर पहुंच गया। वहां जाकर उसने पुलिस के सामने सारी घटना बता दी।

साइको प्रवृत्ति का हत्यारा बेटा

पड़ोसियों ने बताया कि आरोपी मोहित साइको प्रवृत्ति का है। उसके पिता दिलीप सिंह की ज्वेलरी की शॉप थी। मोहित भी इसी शॉप पर बैठता था। वो अक्सर मोबाइल में बिजी रहता था। ज्यादा किसी से बात नहीं करता था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि ये मामला पारिवारिक विवाद का हो सकता है। पुलिस ने हत्या के लिए काम में ली गई कुल्हाड़ी बरामद कर ली है।

परिवार में अब दादी ही बची है। दादी को सुबह जानकारी मिली तो वह बेसुध हो गई। उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा कि मोहित ने इतनी बड़ी वारदात कर दी। महिलाएं भी घर में जुटीं। यही चर्चा है कि दिव्यांग बहन पर तो तरस खाता।


Share News

editor December 31, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

SIR-2026 पुनरीक्षण में लापरवाही पर सख्ती, जिलेभर में नोटिस और चार्जशीट जारी
बीकानेर
विधायक जेठानंद व्यास का औचक निरीक्षण, निर्माण गुणवत्ता पर सख्त निर्देश जारी
बीकानेर
राजस्थान में सौगातों की बरसात, मुख्यमंत्री आज जारी करेंगे 204 करोड़
राजस्थान
फास्टैग नियमों में बड़ा बदलाव, अब डिजिटल भुगतान पर नहीं लगेगा दोगुना टोल
बीकानेर
Daily Horoscope: Know Today's Predictions
दैनिक राशिफल: जानें आज का भविष्यफल
राशिफल
राजस्थान में कंस्ट्रक्शन कॉस्ट बढ़ी, मकान-दुकान रजिस्ट्री पर नया असर
राजस्थान
बिहार जीत पर बीकानेर में उत्सव, भाजपा नेता ने बांटी मिठाई
बीकानेर
राजस्थान हाईकोर्ट ने पंचायत और निकाय चुनाव तय समय पर कराने के दिए सख्त आदेश
राजस्थान

You Might Also Like

बीकानेर

SIR-2026 पुनरीक्षण में लापरवाही पर सख्ती, जिलेभर में नोटिस और चार्जशीट जारी

Published November 15, 2025
बीकानेर

विधायक जेठानंद व्यास का औचक निरीक्षण, निर्माण गुणवत्ता पर सख्त निर्देश जारी

Published November 15, 2025
राजस्थान

राजस्थान में सौगातों की बरसात, मुख्यमंत्री आज जारी करेंगे 204 करोड़

Published November 15, 2025
बीकानेर

फास्टैग नियमों में बड़ा बदलाव, अब डिजिटल भुगतान पर नहीं लगेगा दोगुना टोल

Published November 15, 2025
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?