बीकानेर। पाकिस्तान में इस समय अर्थव्यवस्था का खस्ताहाल है, लेकिन भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एक शख्स को वहां जाने की सलाह दी है। महान क्रिकेटर ने ऐसा क्यों कहा है? ये भी आपके लिए जानना जरूरी है। धोनी का ये वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। यहां तक कि जिस शख्स या अपने फैन को पाकिस्तान जाने की सलाह दी है, उसने एमएस धोनी को जवाब भी दिया है। एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें देखकर लग रहा है कि धोनी किसी रिसेप्शन पर हैं। वह किसी होटल का रिसेप्शन लग रहा है। खाने को लेकर एमएस धोनी और उस रिसेप्शनिस्ट के बीच बात हो रही होती है। इसी बीच धोनी पाकिस्तान में मिलने वाले लजीज खाने की तारीफ करते हैं और उस शख्स से कहते हैं कि आपको कम से कम एक बार खाना खाने के लिए पाकिस्तान जाना चाहिए।

