Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: कल होगा मंत्रिमंडल का विस्तार, ये है प्रबल देवदार
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > Jaipur > कल होगा मंत्रिमंडल का विस्तार, ये है प्रबल देवदार
Jaipurबीकानेरराजनीतिराजस्थान

कल होगा मंत्रिमंडल का विस्तार, ये है प्रबल देवदार

editor
editor Published December 29, 2023
Last updated: 2023/12/29 at 8:19 PM
Share
SHARE
Share News

बीकानेर। राजस्थान में कल होगा मंत्रिमंडल का विस्तार, दोपहर 3:15 बजे राज्यपाल कलराज मिश्र नए मंत्रियों को दिलाएंगे शपथ, यह बन सकते है मंत्री

जयपुर। राजस्थान में शनिवार को मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। दोपहर 3:15 बजे राज्यपाल कलराज मिश्र नए मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे। नामों पर सहमति बनाने को लेकर बुधवार देर रात तक मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ और प्रदेश सह प्रभारी विजया राहटकर के बीच लंबी बैठक हुई थी। बताया जा रहा है कि इस बैठक में लगभग सभी नाम फाइनल कर लिए गए हैं।

ये हैं प्रबल दावेदार

पूर्वी राजस्थान के सबसे कद्दावर नेताओं में शामिल डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के मंत्रिमंडल में शामिल होने की प्रबल संभावना है। वहीं, हिंदूवादी चेहरा और तिजारा से विधायक बाबा बालकनाथ भी भजनलाल मंत्रिमंडल का हिस्सा हो सकते हैं। महिला चेहरों में अनिता भदेल, दीप्ति माहेश्वरी और पहली बार विधायक बनीं नौक्षम चौधरी पर नजरें हैं।

- Advertisement -

दलित वर्ग से जितेंद्र गोठवाल और वरिष्ठ विधायक मदन दिलावर को भी मंत्री बनाया जा सकता है। राजपूत समाज से पुष्पेंद्र सिंह राणावत, सिद्धि कुमारी जैसे वरिष्ठ विधायकों के समर्थकों को उम्मीद है कि उनके नेता इस बार मंत्री जरूर बनेंगे। ब्राह्मण समाज को भी उम्मीद है कि मुख्यमंत्री के बाद समाज के एक-दो विधायक भी मंत्री बन सकते हैं। इसलिए संजय शर्मा, संदीप शर्मा, जेठानंद व्यास जैसे विधायक भी रेस में बने हुए हैं।

नए मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा नजरें जाट समाज को मिलने वाले प्रतिनिधित्व पर टिकी होंगी क्योंकि मुख्यमंत्री, दो उप मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष जैसे एक भी पद पर जाट चेहरे को मौका नहीं दिया गया है। ऐसे में अब लोगों की नजरें इस पर टिकी हैं कि 12 जाट विधायकों में से कितने लोगों को मंत्री बनाया जाएगा।

 

 


Share News

editor December 29, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में सेंधमारी, लाखों के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी
बीकानेर
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत
बीकानेर
दिल्ली में RSS प्रमुख का तीन दिवसीय कार्यक्रम, वैश्विक मंच पर रखेंगे शताब्दी दृष्टिकोण
बीकानेर
943 बैंक खाते, 104 सिम और 60 करोड़ की ठगी का खुलासा, 12 आरोपी गिरफ्तार
crime देश-दुनिया
जिले में आत्महत्याएं बढ़ीं: दो और युवाओं ने गंवाई जान
बीकानेर
बीकानेर के नाल से शुरू हुआ MiG-21 का अंतिम सफर, वायुसेना प्रमुख ने भरी उड़ान
बीकानेर
बीकानेर में फिर चाकूबाजी, एक हफ्ते में तीसरी वारदात से मचा हड़कंप
बीकानेर
पूनरासर मेला: प्रशासन ने तय किया नया रूट, डीजे व स्टॉल्स पर पूरी तरह रोक
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर में सेंधमारी, लाखों के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी

Published August 26, 2025
बीकानेर

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

Published August 26, 2025
बीकानेर

दिल्ली में RSS प्रमुख का तीन दिवसीय कार्यक्रम, वैश्विक मंच पर रखेंगे शताब्दी दृष्टिकोण

Published August 26, 2025
बीकानेर

जिले में आत्महत्याएं बढ़ीं: दो और युवाओं ने गंवाई जान

Published August 26, 2025
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?