Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: महिला के साथ गैंगरेप कर सड़क के किनारे फेंका, हालत गंभीर
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > महिला के साथ गैंगरेप कर सड़क के किनारे फेंका, हालत गंभीर
बीकानेरराजस्थान

महिला के साथ गैंगरेप कर सड़क के किनारे फेंका, हालत गंभीर

editor
editor Published December 28, 2023
Last updated: 2023/12/28 at 1:43 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। राजस्थान के झालावाड़ जिले के एक थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। महिला को एसआरजी अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। गैंगरेप की जानकारी के बाद पुलिस के आलाधिकारी अस्पताल पहुंचे और महिला का मेडिकल करवाया एवं बयान लिए। महिला के पति ने बताया कि बुधवार को उसकी तबीयत खराब होने के चलते दोपहर को पत्नी अकेले ही कचरा एकत्रित करने निकल गई थी। शाम 4 बजे उसके पति के पास अस्पताल से फोन आया।

जिला पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने बताया कि मध्यप्रदेश निवासी महिला पति के साथ झालावाड़ के पास एक गांव में अस्थायी डेरे में रहती है। पूरा परिवार कचरा एकत्रित करने का कार्य करता है। प्राथमिक तौर पर महिला के साथ दो से अधिक लोगों द्वारा बलात्कार किए जाने की बात सामने आ रही है। प्रारंभिक बयान में महिला के अनुसार उसको दो युवक अपने साथ लेकर गए थे। इसके बाद महिला रलायती के स्कूल के समीप बेहोशी की हालत में मिली थी। उसे कुछ राहगीरों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।

मौके पर नहीं पहुंची एंबुलेंस

सड़क किनारे बेहोश पड़ी महिला को जिन दो युवकों ने उठाकर कार में डाला और अस्पताल पहुंचाया उन्होंने बताया कि वह मंदिर में हो रहे किसी कार्यक्रम के लिए सामान लेने झालरापाटन जा रहे थे तभी उन्हें रलायती में सरकारी स्कूल के समीप महिला पड़ी हुई नजर आई। दोनों युवकों ने जब स्थिति की गंभीरता को देखा तो उन्होंने तुरंत एंबुलेंस को फोन किया। लेकिन आधे घंटे से अधिक समय तक एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद युवाओं ने एक कर को रुकवाया और महिला को उसमें डालकर झालावाड़ अस्पताल पहुंचाया।

- Advertisement -

एसआईटी टीम का गठन

अस्पताल से मिली सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर, एडिशनल एसपी चिरंजी लाल मीणा एवं सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा महिला चिकित्सकों की देखरेख और मौजूदगी में मेडिकल करवाया गया। पीड़िता को होश आने के बाद पुलिस ने वार्ड में ही उसके बयान करवाए इसके बाद महिला को आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया जहां पर उसका उपचार किया जा रहा है। वहीं पुलिस अधीक्षक ने मौके पर ही टीम गठित करने का निर्देश देकर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। एसपी ने बताया कि पुलिस की पूरी टीम आरोपियों की पहचान एवं धर पकड़ में जुट गई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी टीम का गठन किया है।


Share News
Chat on WhatsApp

editor December 28, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

रोडवेज बस में फर्जी टिकट घोटाला, सारथी मशीन लेकर फरार – Bikaner News
बीकानेर
बीकानेर में पैंथर का हमला, पिता-पुत्र घायल, बाद में मृत मिला – Bikaner News
बीकानेर
राजस्थान में कमर्शियल LPG पर सख्त नियंत्रण, नई कैटेगिरी लागू – Rajasthan News
राजस्थान
क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? पड़ोसी देश से आई बड़ी खबर – National News
देश-दुनिया
Daily Horoscope: Know Today's Predictions
दैनिक राशिफल: जानें आज का भविष्यफल
राशिफल
DN स्टार मेकर्स व खबर 21 प्रस्तुत करते हैं – किड्स मॉडलिंग वर्कशॉप का शानदार आयोजन….
बीकानेर राजस्थान
बीकानेर में बड़ा सड़क हादसा, निजी बस पलटी, कई घायल
बीकानेर
नाल में बड़ी चोरी का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, माल बरामद
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

रोडवेज बस में फर्जी टिकट घोटाला, सारथी मशीन लेकर फरार – Bikaner News

Published March 29, 2026
बीकानेर

बीकानेर में पैंथर का हमला, पिता-पुत्र घायल, बाद में मृत मिला – Bikaner News

Published March 29, 2026
राजस्थान

राजस्थान में कमर्शियल LPG पर सख्त नियंत्रण, नई कैटेगिरी लागू – Rajasthan News

Published March 29, 2026
बीकानेरराजस्थान

DN स्टार मेकर्स व खबर 21 प्रस्तुत करते हैं – किड्स मॉडलिंग वर्कशॉप का शानदार आयोजन….

Published March 28, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?