Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: फोगाट ने अब उठाया बड़ा कदम, खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड लौटाया
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > देश-दुनिया > फोगाट ने अब उठाया बड़ा कदम, खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड लौटाया
देश-दुनियाबीकानेरराजनीति

फोगाट ने अब उठाया बड़ा कदम, खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड लौटाया

editor
editor Published December 27, 2023
Last updated: 2023/12/27 at 10:39 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। पहलवानों और बृजभूषण शरण सिंह को लेकर चल रहे विवाद के बीच अब विनेश फोगाट ने बड़ा फैसला किया है। पहले बृजभूषण के करीबी संजय सिंह डब्ल्यूएफआई के चीफ चुने गए थे। इसके बाद ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक के संन्यास ले लिया था और बजरंग पुनिया ने पद्मश्री सम्मान वापस कर दिया था। फिर सरकार हरकत में आई और डब्ल्यूएफआई की नई बॉडी को सस्पेंड कर दिया। जिसके बाद भारतीय कुश्ती संघ के नए अध्यक्ष संजय सिंह और उनकी पूरी टीम को भी – सस्पेंड कर दिया गया। लेकिन अब विनेश फोगाट ने बड़ा कदम उठाया है। विनेश फोगाट ने मेजर ध्यानचंद खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड वापस करने का फैसला किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए इसके बारे में जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है कि साक्षी मलिक ने कुश्ती छोड़ दी है और बजरंग पूनिया ने अपना पद्मम श्री अवॉर्ड लौटा दिया है। देश के लिए ओलंपिक पदक मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को यह सब करने के लिए किस लिए मजबूर होना पड़ा। यह सब सारे देश को पता है और आप तो देश के मुखिया हैं। मुझे साल 2016 याद है।

जब साक्षी मलिक को ओलंपिक में पदक जीतकर आई थी तो आपकी सरकार ने उन्हें बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ की ब्रांड एम्बेसडर बनाया था। आज जब साक्षी को कुश्ती छोड़नी पड़ रही है तो मुझे साल 2016 याद आ रहा है। क्या हम महिला खिलाड़ी सरकार के विज्ञापनों पर छपने के लिए बनी हैं। पर हमारी जिंदगियां उन विज्ञापनों जैसी बिल्कुल नहीं हैं। कुश्ती की महिला पहलवानों ने पिछले कुछ सालों में जो कुछ भोगा है। उससे समझ आता ही होगा कि हम कितना घुट घुट कर जी रही हैं। इसलिए अब मैं पुरस्कार लेती उस विनेश की छवि से छुटकारा पाना चाहती हूं। क्योंकि वह सपना था और अब हमारे साथ जो हो रहा है वह हकीकत। मुझे मेजर ध्यानचंद खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड दिया गया था, जिनका अब मेरी जिदंगी में कोई मतलब नहीं रह गया है।

हरियाणा की 29 साल की महिला पहलवान विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में पदक जीतने वाली एकमात्र महिला भारतीय पहलवान हैं। फोगाट ने इंटरनेशनल लेवल के टूर्नामेंट में भारत के लिए पांच स्वर्ण पदक जीते हैं। वह 2019 में लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवार्ड्स के लिए नामांकित होने वाली पहली एथलीट थीं। उन्हें 2016 में अर्जुन पुरस्कार और 2018 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। विनेश को 2020 में भारत का सर्वोच्च खेल सम्मान, मेजर ध्यानचंद खेल रत्न भी मिला।

 

- Advertisement -

 


Share News
Chat on WhatsApp

editor December 27, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

पुलिस संभागार में सम्मान समारोह, छह अधिकारियों को भावभीनी विदाई
बीकानेर
10 लाख का चेक बाउंस पर 1 साल जेल, 19 लाख जुर्माना
बीकानेर
बीकानेर में सीवरेज चैम्बर से मिले 500 के नोट, जांच में जुटी पुलिस
बीकानेर
बीकानेर में नशे के आदी 25 वर्षीय युवक की मौत, जांच शुरू
बीकानेर
बीकानेर में दूध विक्रेता से मारपीट, 1.10 लाख रुपये लूटे
बीकानेर
ईरान के शहरों में धमाके, अमेरिका और इजराइल ने मिलकर किया हमला
देश-दुनिया
पीएम मोदी के दौरे से पहले बीकानेर में सतर्कता, करणी सेना नेताओं पर नजर
बीकानेर
बीकानेर में नववर्ष धर्मयात्रा की तैयारी तेज, नई समिति का गठन
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

पुलिस संभागार में सम्मान समारोह, छह अधिकारियों को भावभीनी विदाई

Published February 28, 2026
बीकानेर

10 लाख का चेक बाउंस पर 1 साल जेल, 19 लाख जुर्माना

Published February 28, 2026
बीकानेर

बीकानेर में सीवरेज चैम्बर से मिले 500 के नोट, जांच में जुटी पुलिस

Published February 28, 2026
बीकानेर

बीकानेर में नशे के आदी 25 वर्षीय युवक की मौत, जांच शुरू

Published February 28, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?