Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: अज्ञात वाहन की टक्कर से कार सवार तीन दोस्तों की मौत, एक घायल, बड़ी मशक्कत से निकाला बाहर
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जैसलमेर > अज्ञात वाहन की टक्कर से कार सवार तीन दोस्तों की मौत, एक घायल, बड़ी मशक्कत से निकाला बाहर
जैसलमेरबाड़मेरबीकानेरराजस्थान

अज्ञात वाहन की टक्कर से कार सवार तीन दोस्तों की मौत, एक घायल, बड़ी मशक्कत से निकाला बाहर

editor
editor Published December 25, 2023
Last updated: 2023/12/25 at 4:54 PM
Share
SHARE
Share News

बीकानेर। राजस्थान के बाड़मेर जिले में एक सड़क हादसे तें तीन दोस्तों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार धोरीमन्ना पुलिस थाना क्षेत्र से गुजर रहे नेशनल हाइवे पर धोरीमन्ना टोल प्लाजा के पास सोमवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से कार में सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त कार से घायलों को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने तीन को मृतक घोषित कर दिया। एक की गंभीर स्थिति होने के चलते गुजरात रेफर किया गया है।

जैसलमेर से घूमकर गुजरात की तरफ जा रहे थे

पुलिस की जानकारी के अनुसार कार को टक्कर मारने वाला वाहन चालक मौके से वाहन भगाकर ले गया। पुलिस ने विभिन्न स्थानों से सीसीटीवी के माध्यम से जांच पड़ताल शुरू की है। वहीं मृतक के परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस की जानकारी के अनुसार सोमवार को सुबह करीब 7.30 बजे कार में चार लोग जैसलमेर से घूमकर गुजरात की तरफ जा रहे थे । इस दौरान टोल प्लाजा से एक किलोमीटर पहले सामने से आ रही गाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार चार लोग बुरी तरह से अंदर की तरफ फंस गए।

बड़ी मशक्कत के बाद कार से बाहर निकाला

- Advertisement -

आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना देकर कार से घायलों को बाहर निकालने का प्रयास किया। बड़ी मशक्कत के बाद ड्राइवर व आगे की तरफ बैठे लोगों को बाहर निकाला। पुलिस ने चार घायलों को धोरीमन्ना उप जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस की जानकारी के मुताबिक हादसे में कार सवार विष्णुभाई पुत्र रमण भाई उम्र 49 वर्ष निवासी गांधी नगर अहमदाबाद को गंभीर अवस्था में रेफर किया गया। वहीं हादसे में जितेन भाई पुत्र गिरधर भाई पटेल, विष्णु भाई पुत्र प्रहलाद भाई उम्र 50 वर्ष गांधीनगर अहमदाबाद वहीं जिगनेश कुमार पुत्र चन्दु भाई पटेल मौत हो गई। पुलिस ने तीनों मृतको के शव मोर्चरी में रखवा कर परिजनों को सूचना दी।

 


Share News

editor December 25, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकाणा अपडेट: बीकानेर में सड़क सुरक्षा, अपराध और केंद्रीय मंत्री की गतिविधियां
बीकानेर
केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल बीकानेर और सागर में करेंगे कार्यक्रम
बीकानेर
नापासर पुलिस ने बोलेरो से एमडी ड्रग के साथ आरोपी गिरफ्तार किया
बीकानेर
मुक्ताप्रसाद नगर बुजुर्ग दंपती हत्या: मुख्य आरोपी अभी गिरफ्तार नहीं
बीकानेर
क्या लोन रिकवरी एजेंट आपको धमका सकते हैं? जानिए आपके अधिकार
देश-दुनिया
उपराष्ट्रपति चुनाव 9 सितंबर को, नामांकन 21 अगस्त तक
देश-दुनिया
बीकानेर हाईवे पर बढ़ते हादसे, फोरलेन की मांग फिर तेज
बीकानेर
ड्यूटी पर पुलिसकर्मी पर हमला, सिर पर किया गया वार
crime बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकाणा अपडेट: बीकानेर में सड़क सुरक्षा, अपराध और केंद्रीय मंत्री की गतिविधियां

Published August 1, 2025
बीकानेर

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल बीकानेर और सागर में करेंगे कार्यक्रम

Published August 1, 2025
बीकानेर

नापासर पुलिस ने बोलेरो से एमडी ड्रग के साथ आरोपी गिरफ्तार किया

Published August 1, 2025
बीकानेर

मुक्ताप्रसाद नगर बुजुर्ग दंपती हत्या: मुख्य आरोपी अभी गिरफ्तार नहीं

Published August 1, 2025

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?