Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: खेल मंत्री ने कुश्ती संघ की नई बॉडी को किया सस्पेंड, नए अध्यक्ष की मान्यता रद्द
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > खेल > खेल मंत्री ने कुश्ती संघ की नई बॉडी को किया सस्पेंड, नए अध्यक्ष की मान्यता रद्द
खेलदेश-दुनियाबीकानेर

खेल मंत्री ने कुश्ती संघ की नई बॉडी को किया सस्पेंड, नए अध्यक्ष की मान्यता रद्द

editor
editor Published December 24, 2023
Last updated: 2023/12/24 at 1:02 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। पिछले 11 महीनों से विवादों में घिरी रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) की नई बॉडी को खेल मंत्रालय ने रविवार को सस्पेंड कर दिया। 3 दिन पहले 21 दिसंबर को ही WFI के चुनाव हुए थे, जिसमें भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह नए प्रेसिडेंट बने थे।

खेल मंत्रालय के इस फैसले पर साक्षी मलिक की मां कृष्णा मलिक ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा- मेरी बेटी कुश्ती से संन्यास के फैसले पर दोबारा विचार करेगी। इसके अलावा प्रधानमंत्री के घर के बाहर फुटपाथ पर पद्मश्री रखकर आए पहलवान बजरंग पुनिया ने भी सम्मान वापस लेने की बात कही है।

बृजभूषण के करीबी की जीत के विरोध में ओलिंपिक मेडलिस्ट साक्षी मलिक ने कुश्ती से संन्यास का ऐलान कर दिया था। पहलवान बजरंग पुनिया ने भी पद्मश्री लौटा दिया था। गूंगा पहलवान ने भी पद्मश्री लौटाने की घोषणा कर दी थी।

नए अध्यक्ष की जीत के बाद WFI ने 28 दिसंबर से उत्तर प्रदेश के गोंडा में जूनियर नेशनल चैंपियनशिप टूर्नामेंट करने की घोषणा की थी। गोंडा भाजपा सांसद बृजभूषण का संसदीय क्षेत्र है। रेसलर्स ने बृजभूषण पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। खेल मंत्रालय के WFI की नई टीम पर कार्रवाई के पीछे इसी को वजह माना जा रहा है।

- Advertisement -

WFI की पिछली बॉडी में बृजभूषण के अध्यक्ष रहते संजय सिंह जॉइंट सेक्रेटरी थे। संजय सिंह चुनाव में कॉमनवेल्थ चैंपियन अनीता सिंह श्योराण को हराकर नए अध्यक्ष बने थे। संजय की जीत के बाद बृजभूषण के बेटे ने कहा था कि हमारा दबदबा पहले था और आगे भी रहेगा।

साक्षी मलिक ने भी गोंडा में टूर्नामेंट कराए जाने को लेकर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा- मैंने कुश्ती छोड़ दी है पर कल रात से परेशान हूं। वे जूनियर महिला पहलवान क्या करें जो मुझे फोन करके बता रही हैं कि दीदी इस 28 तारीख से जूनियर नेशनल होने हैं और वो नई कुश्ती फेडरेशन ने नन्दनी नगर गोंडा में करवाने का फैसला लिया है।

WFI के चुनाव में संजय सिंह के अध्यक्ष चुने जाने से बृजभूषण के खिलाफ धरना देने वाले रेसलर नाखुश थे। दिल्ली में गुरुवार शाम को रेसलर बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगाट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान साक्षी मलिक भावुक हो गईं और कुश्ती छोड़ने का ऐलान कर दिया। उन्होंने अपने जूते उतारकर टेबल पर रख दिए और वहां से उठकर चली गईं।

संजय सिंह के अध्यक्ष बनने के बाद पहलवान बजरंग पूनिया ने 22 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सोशल मीडिया के जरिए चिट्ठी लिखकर पद्मश्री अवॉर्ड लौटाने का ऐलान किया। बजरंग पूनिया ने लिखा कि मैं अपना पद्मश्री पुरस्कार प्रधानमंत्री जी को वापस लौटा रहा हूं। कहने के लिए बस मेरा यह पत्र है।

इस चिट्ठी में बजरंग पूनिया ने भारतीय कुश्ती संघ (WFI) पर बृजभूषण के करीबी संजय सिंह की जीत का विरोध जताया। बजरंग अवॉर्ड लौटाने प्रधानमंत्री आवास पर गए थे, लेकिन अंदर जाने की परमिशन नहीं मिली तो उन्होंने अवॉर्ड वहीं फुटपाथ पर रख दिया।

23 दिसंबर को वीरेंद्र सिंह (गूंगा पहलवान) ने भी पद्मश्री अवॉर्ड लौटाने का ऐलान किया था। वीरेंद्र सिंह को 2021 में पद्मश्री सम्मान मिला था। गूंगा पहलवान ने सोशल मीडिया X पर लिखा- मैं भी अपनी बहन और देश की बेटी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पद्मश्री लौटा दूंगा। मुझे अपनी बहन साक्षी मलिक पर गर्व है। उन्होंने सचिन तेंदुलकर और नीरज चोपड़ा को टैग करते हुए लिखा- देश के सबसे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों से भी मैं अनुरोध करूंगा कि वो भी अपना निर्णय लें।


Share News
Chat on WhatsApp

editor December 24, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में चेक बाउंस मामले में आरोपी को एक साल की सजा
बीकानेर
बीकानेर में हिंदू नववर्ष धर्मयात्रा की तैयारियां तेज, बस्तियों में जनसंपर्क अभियान
बीकानेर
राजस्थान में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर सप्लाई पर रोक
राजस्थान
बीकानेर में मंगलवार को कई क्षेत्रों में बिजली कटौती
बीकानेर
बीकानेर में गाली-गलौज, मारपीट और पिस्टल दिखाकर धमकी का मामला
बीकानेर
पीबीएम अस्पताल में ड्यूटी के दौरान गार्ड की हार्ट अटैक से मौत
बीकानेर
खाजूवाला में पाक नंबर से बार-बार कॉल, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
राजस्थान
शराब के लिए पैसे मांगे, मारपीट कर बाइक में तोड़फोड़
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर में चेक बाउंस मामले में आरोपी को एक साल की सजा

Published March 9, 2026
बीकानेर

बीकानेर में हिंदू नववर्ष धर्मयात्रा की तैयारियां तेज, बस्तियों में जनसंपर्क अभियान

Published March 9, 2026
बीकानेर

बीकानेर में मंगलवार को कई क्षेत्रों में बिजली कटौती

Published March 9, 2026
बीकानेर

बीकानेर में गाली-गलौज, मारपीट और पिस्टल दिखाकर धमकी का मामला

Published March 9, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?