


बीकानेर. महाजन के बड़ेरण गांव में दामाद ने ससुराल में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को महाजन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। रक्षाबंधन पर पत्नी के साथ ससुराल आया था। रात को घर के बाहर पेड़ से लटक कर अपनी जान दे दी। मृतक ढाणी पाण्डुसर निवासी राजेन्द्र नायक है। पुलिस को अभी तक आत्महत्या के कारणों की जानकारी नहीं मिली है
