बीकानेर। नेटवर्क। सरकारी तेल कंपनियों ने शुक्रवार के लिए पेट्रोल- डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। आज (15 दिसंबर, 2023) को तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमत में कुछ बदलाव किया है। राजस्थान, यूपी, तेलंगाना, झारखंड और हिमाचल प्रदेश में भी तेल के दाम में गिरावट आई है। वहीं, बिहार, पश्चिम बंगाल, गुजरात, गोवा, हरियाणा और पंजाब में पेट्रोल-डीजल में मामूली तेज दर्ज की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सुबह WTI क्रूड 71.61 डॉलर प्रति बैटल पर है। वहीं, ब्रेंट क्रूड 2 डॉलर से अधिक चढ़कर 76.61 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है।
पेट्रोल और डीजल राजस्थान में पेट्रोल 55 पैसे और डीजल 51 पैसे सस्ता हुआ है। राजस्थान के अलावा यूपी, तेलंगाना, झारखंड और हिमाचल प्रदेश में भी तेल के दाम में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, बिहार में पेट्रोल के दाम 46 पैसे और डीजल 43 पैसे बढ़े है। पश्चिम बंगाल में पेट्रोल में 44 पैसे और डीजल में 41 पैसे तेजी दर्ज किया है। गुजरात, गोवा, हरियाणा और पंजाब में पेट्रोल-डीजल की कीमत में मामूली बढ़त – दर्ज की गई है।
