Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: केबिनेट मंत्री मेघवाल ने निकाली तिरंगा यात्रा कांग्रेस-भाजपा दोनों बांट रहे तिरंगा
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > केबिनेट मंत्री मेघवाल ने निकाली तिरंगा यात्रा कांग्रेस-भाजपा दोनों बांट रहे तिरंगा
बीकानेर

केबिनेट मंत्री मेघवाल ने निकाली तिरंगा यात्रा कांग्रेस-भाजपा दोनों बांट रहे तिरंगा

admin
admin Published August 13, 2022
Last updated: 2022/08/13 at 5:03 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। आजादी के अमृत महोत्सव के बीच गांव गांव तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। बीकानेर के खाजूवाला में शनिवार को आजादी की गौरव यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए। केबिनेट मंत्री गोविन्दराम मेघवाल के नेतृत्व में निकली इस यात्रा के दौरान कई किलोमीटर पैदल चलकर राष्ट्रीयता जागृत करने का प्रयास किया गया।
हाथ में तिरंगा और डीजे पर देशभक्ति के गीतों के बीच गोविन्दराम मेघवाल सबसे आगे चल रहे थे। करीब 30 किलोमीटर लंबी यात्रा निकाली जा रही है, जिसमें सौ से ज्यादा वाहन भी शामिल है। तिरंगा लिए युवा खाजूवाला से पूगल की ओर निकले। भारत माता जिंदाबाद, वंदेमातरम्, सारे जहां से अच्छा हिंदोस्ता हमारा जैसे नारों के साथ कांग्रेसी कार्यकर्ता आगे बढ़ते गए। शिल्प एवं माटी कला बोर्ड के उपाध्यक्ष डूंगर राम गेदर भी यात्रा में शामिल हुए। कांग्रेस नेताओं के साथ आम कार्यकर्ता और खाजूवाला व पूगल के निवासी भी यात्रा में शामिल हुए। उधर, बीकानेर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत घर घर तिरंगा वितरण किया जा रहा है। भाजपा नेता महावीर रांका के नेतृत्व में शुक्रवार शाम यात्रा भी निकाली गई। इस दौरान भी सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने बीकानेर के मुख्य मार्गों से यात्रा निकाली। वहीं शहर के सर्किल विशेष रूप से सजाए गए हैं। जगह-जगह हॉर्डिंग्स व बैनर के साथ भी प्रचार किया जा रहा है। शहर कांग्रेस की ओर से भी लगातार तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। शहर के अलग अलग ब्लॉक में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है।


Share News
Chat on WhatsApp

admin August 13, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Leave a comment

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Latest Post

शनिवार को सुबह से शाम तक खुले रहेंगे बीकेईएसएल के सभी कैश काउंटर
बीकानेर
पीटीईटी 2026 के ऑनलाइन आवेदन शुरू, 20 मार्च तक भर सकेंगे फॉर्म
बीकानेर
बीकानेर पुलिस ने अवैध हथियार और नशीले पदार्थों सहित युवक को किया गिरफ्तार
बीकानेर
एटीएम परिसर में फैले करंट की चपेट में आकर सांड की दर्दनाक मौत
बीकानेर
प्लॉट में घुसकर तोड़फोड़ और आगजनी का आरोप, कोर्ट आदेश पर मामला दर्ज
बीकानेर
बीकानेर में महिला दिवस पर 7-8 मार्च को दो दिवसीय खेल महाकुंभ आयोजित होगा
बीकानेर
राजस्थान में कक्षा सातवीं का पाठ्यक्रम बदला, 1 अप्रैल 2026 से नया सत्र शुरू होगा
राजस्थान
पति ने पत्नी और दो मासूम बच्चों की हत्या कर खुद पुलिस को दी सूचना
राजस्थान

You Might Also Like

बीकानेर

शनिवार को सुबह से शाम तक खुले रहेंगे बीकेईएसएल के सभी कैश काउंटर

Published February 20, 2026
बीकानेर

पीटीईटी 2026 के ऑनलाइन आवेदन शुरू, 20 मार्च तक भर सकेंगे फॉर्म

Published February 20, 2026
बीकानेर

बीकानेर पुलिस ने अवैध हथियार और नशीले पदार्थों सहित युवक को किया गिरफ्तार

Published February 20, 2026
बीकानेर

एटीएम परिसर में फैले करंट की चपेट में आकर सांड की दर्दनाक मौत

Published February 20, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?