Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: 190 टीमों में शामिल साढ़े पांच सौ पुलिसकर्मियों ने 460 जगह की छापेमारी, तीस हजार के ईनामी सहित बीस गिरफ्तार
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > crime > 190 टीमों में शामिल साढ़े पांच सौ पुलिसकर्मियों ने 460 जगह की छापेमारी, तीस हजार के ईनामी सहित बीस गिरफ्तार
crimeबीकानेरराजस्थान

190 टीमों में शामिल साढ़े पांच सौ पुलिसकर्मियों ने 460 जगह की छापेमारी, तीस हजार के ईनामी सहित बीस गिरफ्तार

editor
editor Published December 11, 2023
Last updated: 2023/12/11 at 4:02 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या की जिम्मेदारी लेने वाले गैंगस्टर रोहित गोदारा पर बीकानेर पुलिस ने सोमवार सुबह “सर्जिकल स्ट्राइक” की। पुलिस की 190 टीम में शामिल साढ़े पांच सौ पुलिसकर्मियों ने 460 जगह दबिश दी। इस दौरान तीस हजार रुपए के इनामी बदमाश सहित बीस गुर्गों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान लूणकरनसर में रोहित गोदारा के घर पर भी पुलिस ने दबिश दी है।

पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने  बताया कि बीकानेर पुलिस ने सोमवार सुबह अंधेरे-अंधेरे ही टीमों को दबिश के लिए रवाना कर दिया। एरिया डोमिनेशन की कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रोहित गोदरा एवं अन्य हार्डकोर अपराधियों और उनके गुर्गों के घरों पर दबिश दी। सुबह 10 बजे तक 460 जगह दबिश दी चुकी थी। इस दौरान 85 जनों को पकड़ा गया। जिन पर अनेक आपराधिक गतिविधियों का आरोप लगाया गया है। साथ ही तीस हजार रुपए का इनामी बदमाश भी गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान 19 स्थायी वारंटी अपराधी भी गिरफ़्तार गिरफ्तार किए गए।

पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम स्वयं सुबह 5 बजे दबिश देने के लिए अपनी टीम के साथ रवाना हुई। इस दौरान चार जगह दबिश दे है। रोहित गोदारा के घर पर भी दबिश दी गई है। वहां से क्या मिला, इस बारे में शाम तक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। सुबह-सवेरे ही एसपी को अपने घर पर देखकर अपराधियों व बदमाशों के होश उड़ गए। इसके अलावा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण प्यारेलाल शिवरान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार, सभी सीओ भी इस कार्रवाई में शामिल हुए। सभी थानेदारों को रात को ही अलर्ट कर दिया गया।

एसपी ऑफिस के आगे एकत्र

- Advertisement -

अल सुबह चार बजे ही पुलिसकर्मी एसपी ऑफिस के आगे एकत्र हो गए। पुलिस अधिकारी और कांस्टेबल अपने-अपने थानाधिकारी के साथ मौके पर पहुंचे। यहीं से सभी को प्लान दिया गया कि कहां जाना है।

गोगामेड़ी हत्या की जिम्मेदारी

बीकानेर के लूणकरनसर में रहने वाले रोहित गोदारा ने पिछले दिनों सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या की जिम्मेदारी ली थी। इसके बाद राजस्थान पुलिस ने रोहित गोदारा के गुगों की धरपकड़ शुरू कर दी। बीकानेर पुलिस ने रोहित गोदारा के गुर्गों का डोजियर बनाया हुआ है। उसी के आधार पर सोमवार को धरपकड़ की गई।


Share News
Chat on WhatsApp

editor December 11, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में आधुनिक जिम सेंटर का शुभारंभ – Bikaner News
बीकानेर
जम्भेश्वर नगर में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, 56 सिलेंडर जब्त – Bikaner News
बीकानेर
सड़क पर अचानक पशु आने से स्कॉर्पियो पलटी, 6 युवक घायल – Bikaner News
बीकानेर
देश का अनोखा मामला: एम्स में हरीश राणा की इच्छामृत्यु प्रक्रिया शुरू – National News
देश-दुनिया
There will be power cuts in these areas tomorrow - know which areas are included
कल इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली कटौती – जानें कौन-कौन से इलाके शामिल
बीकानेर
रानी बाजार मंडल में दो दिवसीय ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा-अभियान’ का उत्साहपूर्ण समापन
बीकानेर राजस्थान
काम के दौरान दीवार गिरने से व्यक्ति की मौत – Bikaner News
बीकानेर
फर्जी वसीयत से जमीन हड़पने का आरोप, तीन के खिलाफ केस दर्ज – Bikaner News
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में आधुनिक जिम सेंटर का शुभारंभ – Bikaner News

Published March 15, 2026
बीकानेर

जम्भेश्वर नगर में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, 56 सिलेंडर जब्त – Bikaner News

Published March 15, 2026
बीकानेर

सड़क पर अचानक पशु आने से स्कॉर्पियो पलटी, 6 युवक घायल – Bikaner News

Published March 15, 2026
There will be power cuts in these areas tomorrow - know which areas are included
बीकानेर

कल इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली कटौती – जानें कौन-कौन से इलाके शामिल

Published March 15, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?