


बीकानेर। बीकानेर में तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो गई है, जिससे दिन और रात दोनों ही समय सर्दी से थोड़ी राहत मिली है। खासकर रात में होने वाली ठिठुरन खत्म हो गई है, दिन में कोहरा भी नहीं है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है।
मौसम विभाग के मुताबिक बीकानेर में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है जो एक दिन पहले तक 26.2 डिग्री सेल्सियस तक था। ये तापमान सामान्य से भी 1.3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। वहीं न्यूनतम तापमान अब 11.5 डिग्री सेल्सियस तक आ गया है। इससे पहले न्यूनतम पारा 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास था। दिन-रात का तापमान बढ़ने का असर भी दिखने लगा है। बीकानेर में पिछले करीब एक सप्ताह से कोहरा नहीं है। सुबह आसमान बिल्कुल साफ रहने लगा है, जिससे नेशनल हाइवे पर सड़क हादसे भी कम हुए हैं। वहीं दिन में हल्का तापमान बढ़ने से लोग शाम से पहले ही पार्क में नजर आते हैं। दोपहर बारह बजे तक धूप भी सुहाने लगी है।

मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में भी सर्दी का असर कुछ ज्यादा नहीं होना। तापमान में कोई खास बढ़ोतरी नहीं होने वाली है। 18 दिसम्बर तक पश्चिमी राजस्थान में कहीं भी बारिश की आशंका भी नहीं है। ऐसे में मौसम साफ रहेगा हालांकि तापमान में गिरावट होगी।