


बीकानेर। राजस्थान में अब पश्चिमी विक्षोभ का असर कम हो गया है जिसके कारण बारिश की संभावना समाप्त हो गई है। इसके साथ ही अब कोहरा भी राज्य को अपनी गिरफ्त में नही लेगा। मगर दिन के न्यूनतम तापमान 3 की गिरावट आयेगी। मौसम शुष्क बना रहेगा। कल भी बीकानेर के न्यूनतम तापमान में गिरावट हुई जिसके सर्दी भी बढ़ गई।
राज्य के अधिकांश भागों में उत्तरी हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट आयेगी। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान का राज्य में कोई असर नहीं रहेगा। कल भी बीकानेर में न्यूनतम तापमान गिरकर 10.9 डिग्री पर आ गया था जिसके कारण रात में ठंड बढ़ गई थी। अधिकतम तापमान भी 27.5 डिग्री रहा।

दिन में धूप खिली हुई थी जिसके कारण सर्दी का अहसास कम हुआ मगर शाम होते ही ठंड बढ़ गई। रात को तो सर्द हवाएं भी चलने लगी। मौसम विभाग के अनुसार आज मौसम सामान्य रहेगा।