Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: जिले की समस्त स्कूलों के लाखों विद्यार्थी एक ही समय में गाएंगे देशभक्ति गीत
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > जिले की समस्त स्कूलों के लाखों विद्यार्थी एक ही समय में गाएंगे देशभक्ति गीत
बीकानेर

जिले की समस्त स्कूलों के लाखों विद्यार्थी एक ही समय में गाएंगे देशभक्ति गीत

admin
admin Published August 10, 2022
Last updated: 2022/08/10 at 8:12 PM
Share
SHARE
Share News

बीकानेर। आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत 12 अगस्त को जिले के समस्त स्कूलों के लाखों विद्यार्थियों द्वारा एक ही समय पर सामूहिक रूप से छह देशभक्ति गीतों का गायन किया जाएगा। इस दौरान प्रत्येक ब्लॉक मुख्यालय पर भी कार्यक्रम होंगे, वहीं जिला स्तरीय कार्यक्रम डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा, जिसमें दस हजार बच्चों की भागीदारी रहेगी।
जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने बुधवार को इसकी तैयारियों की समीक्षा की तथा कहा कि जिले के लिए यह ऐतिहासिक अवसर है। इसमें अधिक से अधिक बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को प्रातः 10.15 बजे जिले की समस्त स्कूलों में देशभक्ति गीतों के गायन कार्यक्रम आयोजित होगा। इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रगीत वंदे मातरम, सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तां हमारा, आओ बच्चों तुम्हें दिखाएं झांकी हिंदुस्तान की, झंडा ऊंचा रहे हमारा, हम होंगे कामयाब और राष्ट्रगान का गायन किया जाएगा।
जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी नित्या के. ने बताया डॉ. करणीसिंह स्टेडियम में आयोजित होने वाले समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। शहर के विभिन्न क्षेत्रों से स्कूली बच्चों को लाने-ले जाने, उनके प्रवेश, गीतों के गायन सहित विभिन्न कार्मिकों की नियुक्ति के संबंधी दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसके लिए प्रत्येक स्कूल से बच्चों की रवानगी और पहुंच सहित वापसी का समय एवं स्थान निर्धारित किया गया है।
इस दौरान मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. राजकुमार शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी (माशि) सुरेन्द्र सिंह भाटी आदि मौजूद रहे।

’


Share News

admin August 10, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Leave a comment

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Latest Post

टेकऑफ करते ही ब्लास्ट! पूर्व मुख्यमंत्री भी सवार थे फ्लाइट में
देश-दुनिया
जब कोर्ट ने प्रधानमंत्री को कठघरे में बिठाया और इतिहास बदल गया
देश-दुनिया
अब इलाज के लिए पहचान पत्र नहीं, इंसान होना ही काफी है
राजस्थान
भारत-पाक सीमा पर खेत में मिला PIA लिखा हरा गुब्बारा
देश-दुनिया
सरकारी फंड गबन का मामला, दो आरोपियों पर FIR दर्ज
crime बीकानेर
राजस्थान में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट, बीकानेर संभाग सबसे अधिक प्रभावित
बीकानेर
राजस्थान में 2700 करोड़ की ठगी, ED की बड़ी कार्रवाई
crime राजस्थान
राजस्थान के 10 शहर लू की चपेट में, जानें सबसे ज्यादा तपता इलाका
राजस्थान

You Might Also Like

crimeबीकानेर

सरकारी फंड गबन का मामला, दो आरोपियों पर FIR दर्ज

Published June 12, 2025
बीकानेर

राजस्थान में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट, बीकानेर संभाग सबसे अधिक प्रभावित

Published June 12, 2025
बीकानेर

राजस्थान के 639 पीएमश्री स्कूलों को मिले 50-50 हजार, जानें इसका कारण

Published June 12, 2025
बीकानेरराजनीति

देवी सिंह भाटी का गोशाला घोटाले पर अल्टीमेटम, धरने की चेतावनी

Published June 12, 2025

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?