बीकानेर। लाखूसर के एक युवक ने युवती से दुष्कर्म किया। एक महिला सहित पांच लोगों पर जबरदस्ती िलव इन रिलेशन में रहने के लिए मजबूर किया। पीिड़ता ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक के सामने परिवाद पेश किया। एसपी के आदेश के बाद लूणकरणसर थाने में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज हुआ है।पुलिस को दी रिपोर्ट में पीडि़ता ने बताया कि 11 फरवरी 2023 को लाखूसर के प्रकाश सुथार ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। उसके बाद रामकिशन, इंद्रादेवी, भगवानाराम, त्रिलोक और विकास ने जबरन उसे प्रकाश सुथार के साथ लिव इन में रहने को मजबूर किया। आरोपियों ने प्रकाश के साथ लिव इन में रहने के फर्जी कागजात भी तैयार करवा लिए। 11 फरवरी से अब तक प्रकाश ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
