Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: क्षेत्र के विकास के लिए कृत संकल्प हूं और रहूंगा- यशपाल गहलोत
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > क्षेत्र के विकास के लिए कृत संकल्प हूं और रहूंगा- यशपाल गहलोत
बीकानेरराजस्थान

क्षेत्र के विकास के लिए कृत संकल्प हूं और रहूंगा- यशपाल गहलोत

editor
editor Published November 19, 2023
Last updated: 2023/11/19 at 11:09 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी यशपाल गहलोत के समर्थन में इन दिनों तेजी से इजाफा हुआ है। लोग विकास की उम्मीद लगाए यशपाल गहलोत की तरफ देख रहे हैं। हमें पूर्ण विश्वास है कि यशपाल गहलोत विजयी हासिल करने के बाद क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं रखेंगे। यह उद्गार रविवार को कोरियों के मोहल्ले और जेलवेल सामुदायिक भवन के पास हुई आमसभा में क्षेत्र के बुजुर्ग मतदाताओं ने व्यक्त किये। क्षेत्रवासियों ने कहा कि यशपाल गहलोत युवा होने के साथ सरल हद्धय के व्यक्ति हैं और गरीब, मजदूर की आवाज सदैव उठाते आए हैं। ऐसा प्रत्याशी जब विजयी होता है तो निश्चित रूप से क्षेत्र का विकास होता है। हम सबको एक मत होकर यशपाल गहलोत को हजारों वोटों से विजयी बनाना है। वहीं सभा के दौरान अपने संबोधन में यशपाल गहलोत ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने जो जन कल्याणकारी योजनाएं लागू की है और जो सात गारंटी अपने चुनाव घोषणा पत्र में दी है, वे गारंटी के साथ लागू होंगी। साथ ही मैं आप सभी से वादा करता हूं कि क्षेत्र विकास का रोड मेप आपके सहयोग से तैयार किया जाएगा। जो काम पूर्व विधानसभा बनने के बाद पन्द्रह साल में नहीं हुआ, मैं गारंटी देता हूं वह आने वाले पांच साल में होगा। यशपाल गहलोत ने सभी से हाथ जोडक़र निवेदन किया कि वे हाथ के निशान के सामने बटन दबाकर कांग्रेस को मजबूत करें। साथ ही यशपाल गहलोत ने कहा कि मैं किसी भी प्रत्याशी पर कोई छींटाकशी नहीं करता। मैं कर्म में विश्वास करता हूं और यही कारण है कि मेरे साथ युवा कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। कांग्रेस प्रत्याशी यशपाल गहलोत ने सभा में मौजूद सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप यह जान लें, मैं चुनाव नहीं लड़ रहा हूं, यह आपका चुनाव है। आप मतदान करने जाएं तो यह जानकर जाएं कि वोट आप यशपाल गहलोत को नहीं स्वयं को दे रहे हैं।

प्रवक्ता विकास तंवर ने बताया कि कांग्रेस प्रत्याशी यशपाल गहलोत ने रविवार को अपने जनसंपर्क की शुरूआत रानीबाजार स्थित भारद्वाज डेयरी के पास से आरंभ की और फिर वहां से करणी नगर क्षेत्र में घर-घर जनसंपर्क किया। जहां मतदाताओं ने उनका माला पहनाकर, परम्परागत रूप से तिलक लगाकर और गुड़ से मुंह मीठा करवाकर स्वागत किया। इस दौरान बहुत से मतदाताओं ने बताया कि पिछले पन्द्रह साल में बहुत से नेता आए लेकिन जमीन सेे जुड़े पहले नेता हो जो चुनाव से पहले भी हमारे एक बुलावे पर साथ खड़े थे और आज भी क्षेत्र के विकास का जज्बा लेकर हमारे साथ खड़ा है। इस दौरान युवाओं ने ‘कांग्रेस का हाथ गरीब के साथ, यशपाल गहलोत तुम संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ हैं, जीतेगा भाई जीतेगा-यशपाल गहलोत जीतेगा’ के नारे भी लगाए।

कार्यालय का हुआ उद्घाटन

शहर कांग्रेस के प्रवक्ता विकास तंवर ने बताया कि जैसे- जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं। यशपाल गहलोत के तूफानी जनसंपर्क और जनता के सहयोग ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार कर दिया है।रविवार को जयपुर रोड स्थित राजनगर, गुरुद्वारा व्यास कॉलोनी, वल्लभ गार्डन, अग्रसेन सर्किल के पास, बिन्नाणी बिल्डिंग सहित उदयरामसर, रानीबाजार स्थित संत निरंकारी शर्मा कॉलोनी रानी बाजार, गंगाशहर आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क के दौरान युवाओं ने पूरी मेहनत- लगन और निष्ठा के साथ बगैर थके, भूख-प्यास की परवाह किये बगैर जनसंपर्क कर यशपाल गहलोत के समर्थन में वोट मांगे।

- Advertisement -

Share News
Chat on WhatsApp

editor November 19, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

There will be power cuts in these areas tomorrow - know which areas are included
दैनिक राशिफल: जानें आज का भविष्यफल
राशिफल
DN स्टार मेकर्स व खबर 21 प्रस्तुत करते हैं – Mums Kiddo modling Workshop का शानदार आयोजन
बीकानेर राजस्थान
बीकानेर में बड़ा सड़क हादसा, निजी बस पलटी, कई घायल
बीकानेर
नाल में बड़ी चोरी का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, माल बरामद
बीकानेर
पीबीएम अस्पताल में एक ही सर्जन के भरोसे वेस्कुलर इलाज
बीकानेर
आईपीएल शुरू होते ही बीकानेर में सट्टेबाजी का बड़ा नेटवर्क सक्रिय
बीकानेर
बीकानेर में दो नाबालिग बच्चे लापता, पुलिस जुटी तलाश में
बीकानेर
जूनागढ़ क्षेत्र में अतिक्रमण पर कार्रवाई, निगम ने हटवाए ठेले
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेरराजस्थान

DN स्टार मेकर्स व खबर 21 प्रस्तुत करते हैं – Mums Kiddo modling Workshop का शानदार आयोजन

Published March 28, 2026
बीकानेर

बीकानेर में बड़ा सड़क हादसा, निजी बस पलटी, कई घायल

Published March 28, 2026
बीकानेर

नाल में बड़ी चोरी का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, माल बरामद

Published March 28, 2026
बीकानेर

पीबीएम अस्पताल में एक ही सर्जन के भरोसे वेस्कुलर इलाज

Published March 28, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?