बीकानेर। विधानसभा चुनाव खर्च मॉनिटरिंग प्रकोष्ठ के लेखा दल ने अभ्यर्थियों के रजिस्टर के साथ किए गए मिलान में आए अंतर पर असहमति जताने पर लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र के तीन अभ्यर्थियों को अंतर सही करवाने के लिए नोटिस दिए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि प्रथम व्यय मिलान में लूणकरणसर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सुमित गोदारा ने अपने व्यय रजिस्टर में अब तक का चुनाव खर्च 279289 बताया है, जबकि शैडो ऑब्जरवेशन रजिस्टर में 374189 आंंका गया है। इस प्रकार चुनाव खर्च में 94900 रुपए का अंतर पाया गया है।
निर्दलीय प्रत्याशी वीरेंद्र बेनीवाल ने 134502 ही खर्चा बताया है, जबकि शैडो ऑब्जरवेशन रजिस्टर में 336534 आंका है। कुल 202032 का अंतर मिला है। इसी प्रकार कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र मूंड ने 328310 चुनाव खर्च बताया है, जबकि शैडो ऑब्जरवेशन रजिस्टर में 392310 आंका है। मूंड के खर्च में 64 हजार रुपए का अंतर पाया गया है। इस पर रिटर्निंग अधिकारी ने नोटिस जारी कर अंतर सही कराने को कहा है। दैनिक रजिस्टर एवं लेखा दल के शैडो ऑब्जरवेशन रजिस्टर से मिलान करवाने नहीं पहुंचे। अनुपस्थित रहे सभी 16 अभ्यर्थियों को भी संबंधित रिटर्निंग अधिकारी ने नोटिस जारी किए गए हैं।
सातों विधानसभा के प्रमुख प्रत्याशियों का चुनाव खर्च
कोलायत : भाजपा- अंशुमान सिंह भाटी 222960, कांग्रेस-भंवर सिंह भाटी 637006, रालोपा- रेवंतराम 57420
नोखा : भाजपा- बिहारी बिश्नोई 415439, कांग्रेस- सुशीला डूडी 302525, विकास मंच- कन्हैयालाल 832689
श्रीडूंगरगढ़ : माकपा -गिरधारीलाल 203670, भाजपा-ताराचंद 483492, कांग्रेस-मंगलाराम 398030
बीकानेर पश्चिम : भाजपा- जेठानंद व्यास 317990, कांग्रेस-बीडी कल्ला 621646,
बीकानेर पूर्व : रालोपा-मनोज बिश्नोई 173517, कांग्रेस- यशपाल गहलोत 698745, भाजपा- सिद्धी कुमारी 579526
खाजूवाला : कांग्रेस- गोविंदराम मेघवाल 788630, भाजपा- डॉ. विश्वनाथ 732780
लूणकरणसर : कांग्रेस-डॉ. राजेंद्र मूंड 392310, भाजपा-सुमित गोदारा 374189, निर्दलीय प्रभुदयाल 271020, वीरेंद्र बेनीवाल 336564
प्रत्याशियों के खर्च में अंतर आने पर बेनीवाल सहित इनको मिला नोटिस
