बीकानेर। दीपावली के दौरान हुई आतिशबाजी के कारण शहर में 26 स्थानों पर कचरा, पेड़-पौधों की झाडिय़ां, कबाड़, पुराने सामान, बाड़ों सहित एक टाइल्स व ग्रेनाइट की दुकान में आग लगी। नगर निगम के अग्निशमन दल के कार्मिकों ने मशक्कत के बाद इन आग पर काबू पाया। निगम के अग्निशमन अधिकारी रेवंत सिंह के अनुसार दीपावली के दौरान निगम की फायर ब्रिगेड विभिन्न थानों सहित फायर स्टेशन में चौबीस घंटे अलर्ट की िस्थति में रही। आग की सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया गया। रानी बाजार गली नंबर पांच रोड पर िस्थत एक टाइल्स व ग्रेनाइट के शो रूम में अचानक आग लग गई। आग से इमारत के ग्राउंड फ्लोर में रखे हुए सामान व इमारत को नुकसान पहुंचा। आग की लपटों व धुंओं से एकबारगी क्षेत्र में अफरा तफरा मच गई। आग की लपटे प्रथम फ्लोर तक भी पहुंची। इमारत में बेसमेंट भी बना हुआ है। वहीं मुख्य डाकघर के पास एक गद्दे के गोदाम में आग लगी। आग से कई गद्दे जल गए। दो गाड़ी मौके पर पहुंची व आग पर काबू पाया गया।
