Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: शहर व ग्रामीणों में बढ़ी नशे की लत, बन रही है युवाओं के मौत का कारण, नशे की लगातार बरामदगी बड़ी खतरे घंटी का इशारा
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > शहर व ग्रामीणों में बढ़ी नशे की लत, बन रही है युवाओं के मौत का कारण, नशे की लगातार बरामदगी बड़ी खतरे घंटी का इशारा
बीकानेर

शहर व ग्रामीणों में बढ़ी नशे की लत, बन रही है युवाओं के मौत का कारण, नशे की लगातार बरामदगी बड़ी खतरे घंटी का इशारा

editor
editor Published November 6, 2023
Last updated: 2023/11/06 at 2:07 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। घर के चिरागों के लिए नशा इस समय मौत कारण बनता जा रहा है। परिवार का भविष्य नशे के जाल में फंसकर हार रहा है। पिछले कुछ महीनों से जिले की सीमावर्ती क्षेत्र की मंडियोंसहित गांवों के युवाओं में डोडा-पोस्त की लत तेजी से बढ़ रही हैं। जहां पांच-छह साल पहले तक डोडा-पोस्त सहित अन्य नशे के पदार्थों की तस्करी के इक्का-दुक्का मामला ही सामने आते थें। अब हालात यह है कि रोजाना नशे के मामले पकड़े जा रहे हैं। मानो जैसे कि नशे के व्यापार करने वाले में होड़ लग गई हो। इस वर्ष शुरुआत में हेरोइन तस्करी व बरामदगी में डेढ़ सौ गुणा से ज्यादा की बढ़ोतरी हो चुकी है। डोडा-पोस्त बरामद करने के लिए पुलिस की पीठ थपथपाई जा सकतीं है। दूसरी ओर डोडा-पोस्त की बढ़ती खपत व बरामदगी खतरे घंटी भी बजा रहीं है। गौरतलब है कि छतरगढ़ पुलिस ने वर्ष 2016 में थाना क्षेत्र से महज 16 किलो डोडा-पोस्त जब्त किया गया था। अब तक इस वर्ष पांंच सौ किलोग्राम से ज्यादा की बरामदगी हो चुकी है। मतलब नशा करने की संख्या बढ़ रही है। नशे का अवैध व्यापार रोकने के लिए बीकानेर जिला पुलिस की ओर से अभियान ऑपरेशन प्रहार चला रखा था। इससे सीमावर्ती थाना क्षेत्रों में इस अभियान का सकारात्मक असर नजर आया है। इस तरह के प्रयास पुलिस के साथ सामाजिक संगठनों को भी करने की जरूरत है। नशा कानून के साथ ही सामाजिक तौर पर भी बड़ी समस्या है।सर्वाधिक डोडा-पोस्त के नशेड़ी
सीमावर्ती क्षेत्र की मंडियों के युवा को अफीम, चिटा, हेरोइन के साथ बड़ी तादाद में डोडा-पोस्त क ा नशा तेजी से आदी बना रहा है। इसका प्रमाण है कि सीमावर्ती क्षेत्र में बढ़ते अपराध के साथ आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। पिछले कुछ समय से नशा मुक्त केंद्रों में सर्वाधिक डोडा-पोस्त व मेडिकेटेड नशे के रोगी भर्ती हो रहे। अन्य तरह के नशा रोगियों की तादाद इनसे तुलनात्मक कम रहती है।
सीमावर्ती में तेजी से फैला नशा पहले पंजाब से नशीले पदार्थों की सप्लाई जिले में होने की बात सामने आती थी, लेकिन इन नशीले पदार्थों की आपूर्ति जोधपुर से ज्यादा हो रही है। यह वजह है कि नशा बज्जू, पूगल, छतरगढ़, खाजूवाला व दंतौर क्षेत्र में भी तेजी से फैल रहा है। जबकि डोडा-पोस्त, अफीम, हेरोइन, मेडिकेटेडनशे आदि को लेकर यहां पहले ऐसी स्थिति नहीं थी। हालांकि समस्या की गंभीरता को समझते हुए करीब दो साल वर्ष एसपी ने बीकानेर में डीएसटी का गठन किया था। परिवारों में जितनी सख्त नजर लड़कियों के आचरण पर रखी जाती है, उतनी ही लडक़ों पर जरूरी है। निरंतर कार्रवाई जारीजिला पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस निरंतर कार्रवाई कर रहीं हैं। पिछले कुछ महीनों में डोडा-पोस्त बरामदगी सहित दर्जनभर तस्करों को सलाखों के पीछे भेजा है। आगे भी अवैध नशे खिलाफ कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। इसमें आमजन का सहयोग जरूरी है। इसके लिए पुलिसजागरूकता अभियान चला रही है।विनोद कुमार, सीओ, खाजूवाला


Share News
Chat on WhatsApp

editor November 6, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

खाजूवाला में पुलिसकर्मी के घर बड़ी चोरी, लाखों के जेवर गायब – Bikaner News
बीकानेर
भाटी की पहल से बीकानेर में सड़कों-सीवरेज सुधार कार्य शुरू – Bikaner News
बीकानेर
निर्माणाधीन मकान की छत गिरी, मिस्त्री की दर्दनाक मौत – Bikaner News
बीकानेर
राजस्थान में तेल-गैस की पर्याप्त उपलब्धता, सीएम ने बुलाई सर्वदलीय बैठक – Rajasthan News
राजस्थान
अमेरिका-ईरान तनाव परमाणु मुद्दे पर अटका, ट्रंप का बड़ा बयान – National News
बीकानेर
There will be power cuts in these areas tomorrow - know which areas are included
कल इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली कटौती – जानें कौन-कौन से इलाके शामिल
बीकानेर
छत्तरगढ़ में नाकाबंदी दौरान युवक पकड़ा, डोडा पोस्त बरामद
बीकानेर
पेट्रोल-डीजल महंगे, युद्ध असर से भारत में बढ़ीं कीमतें
देश-दुनिया

You Might Also Like

बीकानेर

खाजूवाला में पुलिसकर्मी के घर बड़ी चोरी, लाखों के जेवर गायब – Bikaner News

Published March 26, 2026
बीकानेर

भाटी की पहल से बीकानेर में सड़कों-सीवरेज सुधार कार्य शुरू – Bikaner News

Published March 26, 2026
बीकानेर

निर्माणाधीन मकान की छत गिरी, मिस्त्री की दर्दनाक मौत – Bikaner News

Published March 26, 2026
बीकानेर

अमेरिका-ईरान तनाव परमाणु मुद्दे पर अटका, ट्रंप का बड़ा बयान – National News

Published March 26, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?