Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: सर्दी का मौसम आते ही अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ी, इस बार आ रहे है चिकनगुनिया के मरीज
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > सर्दी का मौसम आते ही अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ी, इस बार आ रहे है चिकनगुनिया के मरीज
बीकानेरराजस्थान

सर्दी का मौसम आते ही अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ी, इस बार आ रहे है चिकनगुनिया के मरीज

editor
editor Published November 5, 2023
Last updated: 2023/11/05 at 4:35 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। पीबीएम अस्पताल के मेडिसिन विभाग के आउटडोर में इस समय पांच सौ मरीजों का प्रतिदिन पंजीकरण होता है। इसमें से करीब 40 मरीजों में चिकनगुनिया की शिकायत आ रही है। गत माह इस विभाग के आउटडोर में करीब एक हजार मरीजों का आउटडोर होता था, जिसमें से मलेरिया एवं डेंगू के मरीज ज्यादा आते थे। लेकिन इस समय पांच सौ मरीजों का पंजीकरण हो रहा है। ऐसे में चिकित्सक मान रहे हैं कि मलेरिया रोगियों की संख्या कम होने लगी है।पांच मरीजों को भर्ती करने की नौबत
पीबीएम अस्पताल में चिकनगुनिया के औसतन पांच रोगियों को भर्ती करना पड़ रहा है। उन्हें दो-तीन दिन भर्ती रखकर डिस्चार्ज किया जाता है। इस समय गोपेश्वर बस्ती क्षेत्र में चिकनगुनिया के रोगी सामने आए हैं। इसे देखते हुए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीमें दो दिन से इसी क्षेत्र में सर्वे कर रही हैं और लोगों को बीमारियों की रोकथाम के लिए समझाने का काम कर रही हैं।मौसम में बदलाव का समय है। कई घरों में कूलर-पंखे और एसी कभी-कभी बंद हो रहे हैं, तो कभी चलने लगते हैं। मौसम की सर्दी-गर्मी के इस दौर में सर्दी-जुखाम और बुखार के मरीजों का आना आम बात है। लेकिन चिंता की बात तब होती है, जब इनमें से लगभग सात-आठ फीसदी लोग जोड़ों में दर्द और चलने-फिरने में भी दिक्कत की शिकायत करने लगते हैं। अस्पतालों में पहुंचने वाले मरीजों में अब ऐसे मरीज आने लगे हैं, जिन्हें लाक्षणिक तौर पर चिकनगुनिया की शिकायत रहती है। इस रोग में पहले बुखार आता है और ठंड लगनी शुरू हो जाती है। साथ ही जोड़ों में दर्द की शिकायत रहती है और शरीर में अकडऩ रहती है। अगर समय पर चिकनगुनिया का इलाज शुरू नहीं होता है, तो गठिया होने की आशंका रहती है। इसलिए अगर जोड़ों में दर्द की शिकायत रहती है, तो चिकित्सक को तुरंत दिखाना चाहिए।


Share News
Chat on WhatsApp

editor November 5, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

खाजूवाला में पुलिसकर्मी के घर बड़ी चोरी, लाखों के जेवर गायब – Bikaner News
बीकानेर
भाटी की पहल से बीकानेर में सड़कों-सीवरेज सुधार कार्य शुरू – Bikaner News
बीकानेर
निर्माणाधीन मकान की छत गिरी, मिस्त्री की दर्दनाक मौत – Bikaner News
बीकानेर
राजस्थान में तेल-गैस की पर्याप्त उपलब्धता, सीएम ने बुलाई सर्वदलीय बैठक – Rajasthan News
राजस्थान
अमेरिका-ईरान तनाव परमाणु मुद्दे पर अटका, ट्रंप का बड़ा बयान – National News
बीकानेर
There will be power cuts in these areas tomorrow - know which areas are included
कल इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली कटौती – जानें कौन-कौन से इलाके शामिल
बीकानेर
छत्तरगढ़ में नाकाबंदी दौरान युवक पकड़ा, डोडा पोस्त बरामद
बीकानेर
पेट्रोल-डीजल महंगे, युद्ध असर से भारत में बढ़ीं कीमतें
देश-दुनिया

You Might Also Like

बीकानेर

खाजूवाला में पुलिसकर्मी के घर बड़ी चोरी, लाखों के जेवर गायब – Bikaner News

Published March 26, 2026
बीकानेर

भाटी की पहल से बीकानेर में सड़कों-सीवरेज सुधार कार्य शुरू – Bikaner News

Published March 26, 2026
बीकानेर

निर्माणाधीन मकान की छत गिरी, मिस्त्री की दर्दनाक मौत – Bikaner News

Published March 26, 2026
राजस्थान

राजस्थान में तेल-गैस की पर्याप्त उपलब्धता, सीएम ने बुलाई सर्वदलीय बैठक – Rajasthan News

Published March 26, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?