बीकानेर। रात को अपने घर की छत्त पर सो रही महिला को बदमाश उठा ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। यही नहीं बदमाश ने राह में महिला का हाथ पकड़ मोबाइल नम्बर मांगे तथा बच्चों के साथ मोबाइल भेजने का प्रयास किया गया। इस आशय का मामला जामसर पुलिस थाने में दर्ज किया गया है।
इस आशय की रिपोर्ट पीडि़ता ने थाने में दी है। रिपोर्ट में बताया कि उसका पति बाहर मेहनत मजदूरी करता है। एक दिन वह रात को अपने घर की छत्त पर सो रही थी। आरोप है कि इस दौरान आरोपी उसकी छत्त पर चढ़ आया तथा उसको उठा ले गया तथा उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप लगाया है कि इस बारे में किसी को बताने पर जान से मार देने की धमकी दी। आरोप लगाया है कि एक रात को वह अपने घर की ओर जा रही थी। आरोपी ने उसका हाथ पकड़ लिया तथा उससे उसके मोबाइल नम्बर मांगे तथा बातचीत करने के लिए दबाव बनाया। आरोप लगाया है कि आरोपी ने 27 अक्टूबर को उसके लिए बच्चों के साथ मोबाइल भेजने का प्रयास किया। उसके बाद पीडि़ता ने पूरी जानकारी अपने पति को दी तथा थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
घर में सो रही महिला को बदमाशों ने पहले उठाया, फिर किया दुष्कर्म
