Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: कांग्रेस में गहलोत और बीजेपी में वसुंधरा का वर्चस्व कायम
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > कांग्रेस में गहलोत और बीजेपी में वसुंधरा का वर्चस्व कायम
बीकानेरराजस्थान

कांग्रेस में गहलोत और बीजेपी में वसुंधरा का वर्चस्व कायम

editor
editor Published October 29, 2023
Last updated: 2023/10/29 at 3:23 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

 

जयपुर। आज राजस्थान मॉडल ऑफ पॉलिटिक्स की बात करते हैं। क्योंकि राजस्थान ही देश में इकलौता और सबसे बड़ा राज्य है। जहां कांग्रेस और बीजेपी की राजनीति काफी अलग ढंग से चल रही है। सबसे पहले कांग्रेस पार्टी से शुरुआत करते हैं। जहां आलाकमान को ही अब तक सर्वेसर्वा माना जाता था। कहा जाता था कि जो आलाकमान ने कह दिया। वही पत्थर की लकीर है।

लेकिन राजस्थान में ऐसा नहीं है। दिसंबर 2018 में राहुल गांधी ने यूनाइटेड कलर आफ राजस्थान कैप्शन के साथ अशोक गहलोत और सचिन पायलट की फोटो ट्वीट की। जिससे आलाकमान कहना चाहता था कि दोनों एक दूसरे के पूरक बनकर साथ काम करें और पार्टी को आगे बढ़ाएं।

बावजूद इसके राजस्थान में साथ काम करने का सामंजस्य नहीं बैठ पाया। सत्ता में अशोक गहलोत ने अपना एकाधिकार रखा। जिससे सचिन पायलट नाराज हो गए और कुछ विधायकों के साथ मानेसर जाकर बैठ गए। हालांकि, आलाकमान के दखल के बाद वह पूरा मामला शांत हुआ। लेकिन राजस्थान कांग्रेस में पिछले 4 साल और 10 महीने से जो हो रहा है।

- Advertisement -

वह कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ आम जनता भी देख रही है। लेकिन चुनाव से ठीक पहले अब अशोक गहलोत और सचिन पायलट पुराने सारे गिले शिकवे को भूलकर आगे बढऩे की बात कह रहे हैं। लेकिन जो लोग राजनीति में रुचि रखते हैं। वह इतना आसानी से माफ नहीं करते हैं।

जब राजस्थान में आलाकमान का एक लाइन का प्रस्ताव लेकर कांग्रेस नेता पहुंचे थे। लेकिन तब मीटिंग तक नहीं हो पाई थी। विधायकों के इतने बड़े विद्रोह के बावजूद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपनी कुर्सी पर काबिज रहे। इसके बाद चुनाव में भी उम्मीदवारों की लिस्ट में अशोक गहलोत की छाप साफ नजर आती है। इसके साथ ही चुनावी प्रचार – प्रसार का जो तंत्र है। वह भी अशोक गहलोत के ही इर्द – गिर्द घूम रहा है।

अशोक गहलोत कांग्रेस पार्टी में कितने ताकतवर और हावी हो गए हैं। इस बात का अंदाजा आप इस से भी लगा सकते हैं कि पिछले दिनों जब प्रियंका गांधी राजस्थान के सिकराय में सभा करने आई थी। उस वक्त बिना उम्मीदवारों की घोषणा हुई ही। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंच से पांच उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया था। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि, दिल्ली में जब उम्मीदवारों को लेकर अशोक गहलोत नाराज हुए।

उन्होंने आलाकमान के सामने ही अपनी नाराजगी जाहिर कर दी। हालांकि अगले ही दिन उन्होंने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आलाकमान यानी (गांधी परिवार) का आशीर्वाद खुद के पास होने का दावा किया। उन्होंने कहा कि मैं तो मुख्यमंत्री की कुर्सी छोडऩा चाहता हूं। लेकिन यही वह कुर्सी है, जो मुझे नहीं छोड़ रही है। इसपर तीन बार से मैं काबिज हूं और चौथी बार भी मैं ही रहूंगा।

राजस्थान में सिर्फ कांग्रेस ही नहीं बल्कि, भारतीय जनता पार्टी में भी हालत ठीक नहीं है। 2018 के विधानसभा चुनाव के बाद बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व राजस्थान में गजेंद्र सिंह शेखावत को अध्यक्ष बनाना चाहता है। लेकिन वसुंधरा राजे ऐसा नहीं होने देना चाहती थी। उसके बाद 72 दिन तक बीजेपी शीर्ष नेतृत्व और वसुंधरा राजे के बीच शीत युद्ध चलता है। इतिहास में पहली बार 72 दिन तक भारतीय जनता पार्टी बिना अध्यक्ष के रहती है। इसके बाद में वसुंधरा की राय के आधार पर मदनलाल सैनी को राजस्थान की कमान सौंप दी जाती है।

उसके बाद भारतीय जनता पार्टी सतीश पूनिया का एक नया चेहरा सामने लाती है। जो राजस्थान में 3 साल तक ग्राउंड पर पार्टी को मजबूत करने की मेहनत करते हैं। चुनावी साल में राजस्थान बीजेपी के प्रभारी अरुण सिंह मीडिया में बयान देते हैं कि सतीश पूनिया के नेतृत्व में ही राजस्थान में विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा। लेकिन मार्च में सतीश पूनिया को हटाकर बीजेपी सांसद सीपी जोशी को राजस्थान की कमान सौंप देती है।

इस पूरे कालखंड के बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व वसुंधरा राजे से दूरी बनाए रखता है। लेकिन जैसे ही विधानसभा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जाती है। तो राजस्थान में बीजेपी के खिलाफ विरोध शुरू हो जाता है। इसके बाद वह पार्टी जो मुख्यमंत्री और कैबिनेट बदलने में वक्त तक नहीं लगाती। वह पार्टी फिर से वसुंधरा राजे को तवज्जो देने लगती है। दूसरी लिस्ट में वसुंधरा की राय के आधार पर काफी उम्मीदवारों को टिकट दिया जाता है। ऐसे में एक बार फिर शीर्ष नेतृत्व वसुंधरा के आगे कमजोर नजर आ रहा है।

राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के हालात इतने अच्छे नहीं की वह सिर्फ नरेंद्र मोदी के चेहरे पर चुनाव जीत सके। देशभर में जहां बीजेपी के प्रचार कैंपेन में नरेंद्र मोदी की तस्वीर सबसे बड़ी और इकलौती होती है। इसके उलट राजस्थान में नरेंद्र मोदी के साथ वसुंधरा राजे और जेपी नड्डा को सेकंड लाइन में जगह दी गई है। जबकि राजेंद्र राठौड़ और सीपी जोशी को थर्ड लाइन में रखा गया है। इसके साथ ही राजस्थान में आम जनता को भी बीजेपी के आला नेताओं के साथ पोस्टर में जगह दी गई है। जिससे शीर्ष नेतृत्व की कमजोरी साफ जाहिर होती है।


Share News

editor October 29, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में देसी घी मिलावट का बड़ा खेल उजागर, 310 किलो जब्त
बीकानेर
गंगाशहर में रंजिश ने जन्म दी आग, दो मोटरसाइकिलें जला देने का मामला
बीकानेर
गांव में पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन पर मारपीट का मामला दर्ज
बीकानेर
नापासर थाने में नई सीआई ने संभाला पद, अपराध पर सख्ती का ऐलान
बीकानेर
BLO आत्महत्या से बढ़ा विवाद, सुसाइड नोट ने अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाए
बीकानेर
दिल्ली में दो CRPF स्कूल और चार अदालतें बम धमकी से हाई अलर्ट पर
देश-दुनिया
स्कूल वाहनों पर कड़ी निगरानी: नियम नहीं मानने पर सीज होंगे वाहन
बीकानेर
करणी इंडस्ट्रियल एरिया में आग, छिपे अवैध गैस सिलेंडरों का बड़ा जखीरा बरामद
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर में देसी घी मिलावट का बड़ा खेल उजागर, 310 किलो जब्त

Published November 18, 2025
बीकानेर

गंगाशहर में रंजिश ने जन्म दी आग, दो मोटरसाइकिलें जला देने का मामला

Published November 18, 2025
बीकानेर

गांव में पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन पर मारपीट का मामला दर्ज

Published November 18, 2025
बीकानेर

नापासर थाने में नई सीआई ने संभाला पद, अपराध पर सख्ती का ऐलान

Published November 18, 2025
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?