Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: वरिष्ठ नागरिकों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली, मतदान की ली शपथ
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > वरिष्ठ नागरिकों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली, मतदान की ली शपथ
बीकानेरराजस्थान

वरिष्ठ नागरिकों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली, मतदान की ली शपथ

editor
editor Published October 25, 2023
Last updated: 2023/10/25 at 4:04 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर,। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग तथा वरिष्ठ नागरिक समिति की ओर से अंबेडकर सर्किल के पास स्थित कार्यालय में विभिन्न गतिविधियां आयोजित हुई।इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों ने रैली निकालकर आमजन को शत-प्रतिशत मतदान का संदेश दिया। इससे पहले संवाद कार्यक्रम हुआ। इसमें वरिष्ठ नागरिको ने अपने अनुभव साझा किए। समिति अध्यक्ष डॉ. एस. एन. हर्ष ने कहा कि प्रशासन द्वारा मतदाता जागरूकता के लिए सतत प्रयास किए जा रहे हैं। इनके बेहतर परिणाम आएंगे। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिक खुद मतदान करें, जिससे युवा पीढ़ी के सामने मिसाल पेश हो।
वरिष्ठ नागरिक शिव नाम सिंह ने भारत निर्वाचन आयोग की ओर से वरिष्ठ नागरिकों और विशेष योग्यजनों के लिए होम वोटिंग की व्यवस्था को मतदान वृद्धि के हिसाब से महत्वपूर्ण बताया।समिति के महासचिव सुरेंद्र प्रकाश गुप्ता ने कहा कि स्वीप गतिविधियों से आमजन में मतदान के प्रति जागरूकता आई है।इससे पहले सामाजिक न्याय एवं आधिकारिक विभाग के संयुक्त निदेशक लीलाधर पंवार ने मतदाता जागरूकता गतिविधियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि इस अभियान में समिति का सदैव सकारात्मक योगदान रहा है। डॉ. बसंती हर्ष ने समिति की गतिविधियों के बारे में बताया। संवाद के मुख्य वक्ता के रूप में सुभाष जोशी ने वरिष्ठ नागरिकों की जिज्ञासाओं का समाधान किया और निर्वाचन आयोग की ओर से किए गए नवाचारों एवं ई-टूल्स की जानकारी दी। डॉ. एस.एन. हर्ष ने मतदान की शपथ दिलाई और शत-प्रतिशत मतदान के लिए सबको प्रेरित करने का संकल्प किया। इस दौरान स्वीप प्रकोष्ठ के सुनील जोशी और नारायण किराडू मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन विभाग के नंदकिशोर राजपुरोहित ने किया।


Share News
Chat on WhatsApp

editor October 25, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

छत्तरगढ़ में नाकाबंदी दौरान युवक पकड़ा, डोडा पोस्त बरामद
बीकानेर
पेट्रोल-डीजल महंगे, युद्ध असर से भारत में बढ़ीं कीमतें
देश-दुनिया
पंचशती सर्किल पर तेज रफ्तार कार ने युवती को मारी टक्कर
बीकानेर
बीकानेर में करंट लगने से युवक की मौत, खेत में हादसा
बीकानेर
बीकानेर में 29 मार्च को दिव्य सत्संग प्रवचन आयोजन
बीकानेर
राजस्थान बार काउंसिल चुनाव में कुलदीप शर्मा ने भरा नामांकन
बीकानेर
बीकानेर युवक की आत्महत्या, सोशल मीडिया पोस्ट में लगाए आरोप
बीकानेर
बीकानेर में तेज आंधी से अफरा-तफरी, पोल और पेड़ गिरे
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

छत्तरगढ़ में नाकाबंदी दौरान युवक पकड़ा, डोडा पोस्त बरामद

Published March 26, 2026
बीकानेर

पंचशती सर्किल पर तेज रफ्तार कार ने युवती को मारी टक्कर

Published March 26, 2026
बीकानेर

बीकानेर में करंट लगने से युवक की मौत, खेत में हादसा

Published March 26, 2026
बीकानेर

बीकानेर में 29 मार्च को दिव्य सत्संग प्रवचन आयोजन

Published March 26, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?