Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में नया बदलाव, अब ये फोटो अपलोड करोगे तो ही मिलेगा फायदा
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में नया बदलाव, अब ये फोटो अपलोड करोगे तो ही मिलेगा फायदा
बीकानेर

चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में नया बदलाव, अब ये फोटो अपलोड करोगे तो ही मिलेगा फायदा

editor
editor Published October 19, 2023
Last updated: 2023/10/19 at 4:30 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

 

जयपुर। चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत अब मरीजों का निशुल्क इलाज करने वाले सरकारी और गैर सरकारी अस्पतालों को बीमारी से सम्बंधित इलाज करने वाले चिकित्सक के साथ मरीज की फोटो सॉफ्टवेयर में अपलोड करना होगा। मरीज का अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान किसी भी समय का फोटो लेना होगा। सरकार की ओर से योजना शुरू होने के बाद से कई तरह के सुधार और बदलाव किए गए हैं। इसी क्रम में प्रदेश में विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने से करीब एक माह पहले सॉफ्टवेयर में बदलाव किया गया था। अब कुछ दिनों पहले योजना के तहत गुणवत्तापूर्ण इलाज सुनिश्चित करने को लेकर इलाज करने वाले चिकित्सक के साथ भर्ती मरीज का फोटो लेने का प्रावधान किया गया है।

योजना के सॉफ्टवेयर में बनाया नया टैब

नए प्रावधान के अनुसार प्रत्येक टीआईडी सबमिट करने से पूर्व लाभार्थी मरीज के साथ चिकित्सक की एक फोटो मरीज के भर्ती होने के दिन से डिस्चार्ज होने की तारीख के मध्य अस्पताल की ओर से अपलोड की जाएगी। फोटो इलाज की अवधि के दौरान कभी भी ली जा सकती है तथा फोटो में मरीज व चिकित्सक की पहचान यथासंभव स्पष्ट प्रदर्शित होनी चाहिए। फोटो अपलोड करने के लिए सॉफ्टवेयर में द्मडॉक्टर-पैंशेन्ट फोटोद्य का नया टैब बनाया गया है। इस टैब में ही फोटो अपलोड की जाएगी। मरीज के रैफर और मृत्यु की स्थिति में फोटो अपलोड करना अनिवार्य नहीं होगा। यह आदेश सभी निजी अस्पतालों, सरकारी सीएचसी, उप जिला अस्पतालों पर डे-केयर पैकेज एवं इमरजेंसी रूम पैकेज के अलावा सभी पैकेजेस पर लागू होगा।

- Advertisement -

इस स्थिति में किया जा सकता है दावा निरस्त

राजस्थान स्टेट हैल्थ एश्योरेंस एजेंसी की ओर से इन प्रावधानों को 12 अक्टूबर व उसके बाद की गई टीआईडी जैनरेशन पर प्रभावी किया गया है। इसके अनुसार सॉफ्टवेयर में द्मडॉक्टर-पैंशेन्ट फोटोद्य अपलोड नहीं करने की स्थिति में किए गए उपचार का पैकेज निरस्त हो सकता है। हालांकि लोगों को योजना के प्रावधानों के तहत शत-प्रतिशत इलाज सुनिश्चित करने के लिए सरकारी और निजी अस्पतालों में मार्गदर्शक नियुक्त किए हुए है। स्वास्थ्य विभाग के सम्बंधित चिकित्सा अधिकारी भी मार्गदर्शकों की बैठक लेकर उन्हें जानकारी दे रहे हैं। अस्पतालों में निरीक्षण कर अवगत भी कराया जा रहा है।


Share News
Chat on WhatsApp

editor October 19, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

राजस्थान बार काउंसिल चुनाव में कुलदीप शर्मा ने भरा नामांकन
बीकानेर
बीकानेर युवक की आत्महत्या, सोशल मीडिया पोस्ट में लगाए आरोप
बीकानेर
बीकानेर में तेज आंधी से अफरा-तफरी, पोल और पेड़ गिरे
बीकानेर
राजस्थान में बदला मौसम, बीकानेर समेत कई जिलों में बारिश अलर्ट
बीकानेर
आज का राशिफल: सभी राशियों के लिए खुशियों भरा दिन
बीकानेर
भाजपा मीडिया विभाग में महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ; बीकानेर संभाग में संगठन को मिलेगी नई धार
बीकानेर राजनीति राजस्थान
अर्हम इंग्लिश अकैडमी ने रचा इतिहास, सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण
बीकानेर शिक्षा
बीकानेर में तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार महिला को मारी टक्कर, मौत
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

राजस्थान बार काउंसिल चुनाव में कुलदीप शर्मा ने भरा नामांकन

Published March 26, 2026
बीकानेर

बीकानेर युवक की आत्महत्या, सोशल मीडिया पोस्ट में लगाए आरोप

Published March 26, 2026
बीकानेर

बीकानेर में तेज आंधी से अफरा-तफरी, पोल और पेड़ गिरे

Published March 26, 2026
बीकानेर

राजस्थान में बदला मौसम, बीकानेर समेत कई जिलों में बारिश अलर्ट

Published March 26, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?