Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: प्रदेश की कवयित्रियों ने मायड़ भाषा में तिरंगे की महिमा का किया बखान
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > प्रदेश की कवयित्रियों ने मायड़ भाषा में तिरंगे की महिमा का किया बखान
बीकानेर

प्रदेश की कवयित्रियों ने मायड़ भाषा में तिरंगे की महिमा का किया बखान

admin
admin Published August 7, 2022
Last updated: 2022/08/07 at 6:07 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी की ओर से रविवार को राजस्थानी कवयित्री गोष्ठी का आॅनलाईन आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश की कवयित्रियों ने मायड़ भाषा में रचित अपनी कविताओं के माध्यम से तिरंगे की महिमा का बखान करते हुए राष्ट्र के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने की बात कही। अकादमी सचिव शरद केवलिया ने बताया कि कवयित्री गोष्ठी में जयपुर से डाॅ. शारदा कृष्ण, उदयपुर से शकुंतला सरूपरिया व किरण बाला, कोटा से श्यामा शर्मा, झालावाड़ से प्रीतिमा पुलक, बीकानेर से मोनिका गौड़ व मनीषा आर्य सोनी, खाटू से मानकंवर तथा जोधपुर से डाॅ. सुमन बिस्सा व किरण राजपुरोहित ने देशभक्ति से ओतप्रोत कविताएं पढ़ीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डाॅ. शारदा कृष्ण ने कहा कि असंख्य देशभक्तों के बलिदान के कारण हमें आज़ादी मिली। उन्होंने कविता के माध्यम से कहा- ‘ओढ़ तिरंगो अलख जगावण, कुण आयो इण गांव, नित उठ निंवण करूं बीरा रे, ऊजळ थांरो नांव।’ कार्यक्रम संयोजिका-संचालिका कवयित्री मोनिका गौड़ ने कहा- ‘है आ ही अरदास अल्लाह, जीसस अर रामजी, देस में त्योहार सारा तीन रंग्या हुए।’ कवयित्री डाॅ. सुमन हिस्सा ने ‘आ सिरजण री साख, मुलक री आ मोटी मरजाद, ऊजळै इतियासां रो नांव, के धिन धिन है थांरो बलिदान, शहीदां बारम्बार प्रणाम’ कविता सुनाई तो डाॅ. प्रीतिमा पुलक ने कहा- ‘झूम-झूम आयो रे आजादी रो दन। झण्डो तीन रंग्यो लहरायो रे हरक्यो म्हाको मन।’ किरण बाला ‘किरन’ ने अपनी भावपूर्ण कविता सुनाई- ‘इण माटी में निपज्या जवान रा सुपना, जवानी कोनी विया करे, ओस री बूंद री तांई, माटी में रम जावे, वे सुपना वां रा प्रेम रा, तिरंगा में लेरावे।’ डॉ. शकुंतला सरूपरिया ने मातृभूमि को नमन करते हुए कहा कि ‘मायड़ भारती थाणौ वंदन, थानै शीश नवावै जन-जन, थाणीं गोदयां में जलम लियो म्हैं, जीवन म्हाणौ हुयौ यो धन-धन।’ मनीषा आर्य सोनी ने ‘सत री जोत जगा भारत में, मेट्यो परबसता रौ तम, सत्य अहिंसा परम धरम’ व मानकंवर ने ‘म्हारो भारत देस महान’ कविता सुनाई। श्यामा शर्मा व किरण राजपुरोहित ने आज़ादी के अमृत महोत्सव की महिमा बताई। कार्यक्रम में साहित्य-अनुरागी सम्मिलित हुए।


Share News

admin August 7, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Leave a comment

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Latest Post

गंगाशहर में मंदिर बना चोरों का निशाना, दान पात्र से हजारों रुपए चोरी
बीकानेर
बीकानेर में नकली डीजल फैक्ट्री पर मंत्री किरोड़ीलाल मीणा की रातों-रात छापेमारी
बीकानेर
राजस्थान में अगले सत्र से 312 सरकारी स्कूल होंगे मर्ज, शिक्षा मंत्री ने की घोषणा
राजस्थान
बिहार चुनाव: पहले चरण में सुबह 9 बजे तक 13% मतदान, कई जगह EVM में गड़बड़ी
देश-दुनिया
Daily Horoscope: Know Today's Predictions
दैनिक राशिफल: जानें आज का भविष्यफल
राशिफल
भीषण आग: अनाज, कपड़े और नगदी सहित ढाणी हुई पूरी तरह तबाह
बीकानेर
बीकानेर में बढ़ते सड़क हादसे: क्या लाइसेंस निरस्तीकरण से थमेगी मौतों की रफ्तार?
बीकानेर
बीकानेर में फर्जी दस्तावेजों से जमीन का बैयनामा कराने का मामला दर्ज
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

गंगाशहर में मंदिर बना चोरों का निशाना, दान पात्र से हजारों रुपए चोरी

Published November 6, 2025
बीकानेर

बीकानेर में नकली डीजल फैक्ट्री पर मंत्री किरोड़ीलाल मीणा की रातों-रात छापेमारी

Published November 6, 2025
बीकानेर

भीषण आग: अनाज, कपड़े और नगदी सहित ढाणी हुई पूरी तरह तबाह

Published November 5, 2025
बीकानेर

बीकानेर में बढ़ते सड़क हादसे: क्या लाइसेंस निरस्तीकरण से थमेगी मौतों की रफ्तार?

Published November 5, 2025
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?