Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: कल आ सकती है भाजपा की दूसरी सूची, नवरात्र के पहले दिन आयेगी कांग्रेस की पहली लिस्ट
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > कल आ सकती है भाजपा की दूसरी सूची, नवरात्र के पहले दिन आयेगी कांग्रेस की पहली लिस्ट
बीकानेरराजस्थान

कल आ सकती है भाजपा की दूसरी सूची, नवरात्र के पहले दिन आयेगी कांग्रेस की पहली लिस्ट

editor
editor Published October 12, 2023
Last updated: 2023/10/12 at 6:12 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशियों की दूसरी सूची 13 अक्टूबर को जारी हो सकती है। इसे लेकर हलचल तेज है। दूसरी तरफ कांग्रेस की एक बड़ी सूची नवरात्रा के पहले दिन जारी करने के संकेत नेताओं को मिले हैं। इन सूचियों के बाद जिले में कांग्रेस की तीन मंत्रियों वाली सीटों पर प्रत्याशियों का चेहरा साफ हो जाएगा। भाजपा की ओर से शेष छह में से लूणकरनसर, कोलायत और नोखा में प्रत्याशी घोषित होने की संभावना है।कांग्रेस : पहली सूचीमें तीनों मंत्रियों वाली सीटें कांग्रेस की प्रदेश स्तर पर दो दिन बाद टिकटों की सूची को अंतिम रूप देने के लिए बैठकें हैं। बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और नागौर की सात-आठ सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी चयन को लेकर निर्णय नहीं कर पा रही थी।इसके लिए पर्यवेक्षक रंजीत रंजन को भेजा गया। जो शुक्रवार तक अपनी रिपोर्ट दिल्ली में आलाकमान को सौंप देगी। इसके साथ ही बीकानेर जिले के तीनों मंत्रियों वाली सीेटों बीकानेर पश्चिम, कोलायत और खाजूवाला में प्रत्याशी घोषित कर दिए जाएंगे। लूणकरनसर और नोखा सीट को फिलहाल रोक सकते हैं। वहीं बीकानेर पूर्व, श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी घोषित करने में जल्दबाजी नहीं करेगी।राजस्थान के 47 नेता नहीं लड़ सकेंगे चुनाव, चुनाव आयोग ने किया अयोग्य घोषित, यहां देखें नाम
इधर, हरियाणा की जेजेपी भी भाजपा से कुछ सीटों को समझौते में मांग रही है। हालांकि भाजपा इसके लिए तैयार नहीं है। एक केन्द्रीय मंत्री को भी जिले में चुनाव लड़ाने की अटकले लगाई जा रही हैं। भाजपा की सूची नवरात्रा से पहले आ सकती है। जबकि नवरात्रा के शुरुआत में तीसरी सूची जारी करने की तैयारी है। तीसरी में बीकानेर पूर्व और पश्चिम समेत शेष सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए जाएंगे। जिला निर्वाचन विभाग की ओर से आदर्श आचार संहिता की पालना को लेकर प्रकोष्ठ का गठन किया गया। आचार संहिता का उल्लंघन होने पर आमजन इस प्रकोष्ठ में शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। नगर विकास न्यास कार्यालय परिसर स्थित कक्ष में नियंत्रण कक्ष स्थापित हो चुका है। प्रकोष्ठ में नियुक्त कर्मचारी यहां आने वाली शिकायतों पर आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए।
मतदान ड्यूटी से निगम को रखें मुक्त
विधानसभा चुनाव -2023 के दौरान मतदान दल ड्यूटी से नगर निगम अधिकारियों-कर्मचारियों को कार्य मुक्त रखने की बात निगम आयुक्त की ओर से की गई है। इस संबंध में निगम आयुक्त ने जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र भी लिखा है। आयुक्त ने पत्र में बताया है कि आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान मतदान बूथों पर रैम्प, अस्थाई शौचालय के निर्माण, सफाई व्यवस्था, विद्युत सामग्री, पीने व नहाने के पानी की व्यवस्था, फर्नीचर के साथ-साथ मतदान बूथों के बाहर सफाई व्यवस्था, 100-200 मीटर सफेद लाइनिंग आदि विभिन्न प्रकार के कार्यों की जिम्मेदारी हर चुनाव के दौरान निगम कार्यालय की ओर से निष्पादित की जाती है। वहीं प्रशिक्षण स्थलों, मतदान दल रवानगी स्थलों, मतगणना स्थलों पर भी सफाई, पानी, अस्थाई शौचालयों आदि कार्य संपादन भी निगम की ओर से करवाया जाता है। हर रोज आमजन की सुविधा से जुड़े कार्य सफाई, रोड लाइट, जीवनांकन विवाह पंजीयन आदि कार्य भी निगम की ओर से संपादित किए जाते हैं। शहर की आबादी की तुलना में निगम में कार्मिकों की संख्या काफी कम है।


Share News
Chat on WhatsApp

editor October 12, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

भाजपा मीडिया विभाग में महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ; बीकानेर संभाग में संगठन को मिलेगी नई धार
बीकानेर राजनीति राजस्थान
अर्हम इंग्लिश अकैडमी ने रचा इतिहास, सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण
बीकानेर शिक्षा
बीकानेर में तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार महिला को मारी टक्कर, मौत
बीकानेर
बीकानेर में नाबालिग बच्चों से मारपीट का मामला दर्ज, आरोपी भाई-बहन पर आरोप
बीकानेर
बीकानेर-बठिंडा रेल लाइन का होगा दोहरीकरण, 320 किमी ट्रैक के लिए 3887 करोड़ की योजना
बीकानेर
घरेलू गैस सिलेंडर बुकिंग नियमों पर फैली अफवाहों पर सरकार ने दी पूरी जानकारी
बीकानेर
बीकानेर SBI बैंक में ड्यूटी के दौरान गार्ड की अचानक मौत, जांच शुरू
बीकानेर
बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के दो इनामी आरोपी 11 महीने बाद गिरफ्तार
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेरराजनीतिराजस्थान

भाजपा मीडिया विभाग में महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ; बीकानेर संभाग में संगठन को मिलेगी नई धार

Published March 25, 2026
बीकानेरशिक्षा

अर्हम इंग्लिश अकैडमी ने रचा इतिहास, सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण

Published March 25, 2026
बीकानेर

बीकानेर में तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार महिला को मारी टक्कर, मौत

Published March 25, 2026
बीकानेर

बीकानेर में नाबालिग बच्चों से मारपीट का मामला दर्ज, आरोपी भाई-बहन पर आरोप

Published March 25, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?