Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: भाजपा काटेगी कई दिग्गजों के टिकट मिल रहे है ऐसे संकेत
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जयपुर > भाजपा काटेगी कई दिग्गजों के टिकट मिल रहे है ऐसे संकेत
जयपुरराजस्थान

भाजपा काटेगी कई दिग्गजों के टिकट मिल रहे है ऐसे संकेत

editor
editor Published October 12, 2023
Last updated: 2023/10/12 at 6:01 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में 41 नाम हैं और करीब 29 सीटों पर प्रत्याशी बदले गए हैं। पार्टी ने एक राज्यसभा और छह लोकसभ सांसदों को भी चुनाव मैदान में उतारा है। इस सूची के जारी होने के बाद बवाल मचा है। कई दावेदारों के समर्थक लगातार विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके चलते पार्टी डैमेज कंट्रोल में जुट गई है। कई बड़े नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। मगर पहली सूची के बाद यह सवाल कौंध रहा है कि क्या वाकई जयपुर की अन्य सीटों पर भी प्रत्याशियों को बदला जाएगा ? क्या पार्टी वाकई इस बार बड़े स्तर पर प्रत्याशी बदलकर कार्यकर्ताओं को बड़ा संदेश देने जा रही है ?दरअसल, यह चर्चा इसलिए शुरू हुई है क्योंकि विद्याधर नगर विधानसभा सीट से लगातार जीत दर्ज कर रहे नरपत सिंह राजवी का टिकट काटकर सांसद दीया कुमारी को यहां से प्रत्याशी बनाया गया है। यही नहीं पार्टी के वरिष्ठ नेता उन लोगों से भी जाकर मिल रहे हैं, जिनकी सीटों पर अभी तक प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की गई है। पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने बुधवार को पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी से मुलाकात की। चतुर्वेदी पूर्व मंत्री हैं और सिविल लाइन विधानसभा सीट से प्रबल दावेदार हैं। अभी तक इसी सीट पर प्रत्याशी की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन जोशी और चतुर्वेदी की मुलाकात को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।जयपुर शहर की 8 सीट, कई पर बदलेंगे प्रत्याशी जयपुर शहर की आठ सीट हैं। इसमें झोटवाड़ा से सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और विद्याधर नगर से दीया कुमारी को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है। दोनों ही सीटों पर प्रत्याशी बदले गए हैं। इसी तरह किशनपोल, हवामहल, मालवीय नगर, सांगानेर और सिविल लाइंस सीट से भी प्रत्याशी बदले जाने के संकेत हैं। इसमें एक-दो सीटों पर प्रत्याशियों को इधर-उधर शिफ्ट भी किया जा सकता है। सीपी जोशी और अरुण चतुर्वेदी की मुलाकात को इससे जोडक़र ही देखा जा रहा है।केवल दो सीटों पर जीती थी भाजप 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा जयपुर शहर की 8 में से केवल दो सीटों पर जीती थी। इसमें विद्याधर नगर से नरपत सिंह राजवी और सांगानेर से अशोक लाहोटी जीते थे। वहीं सिविल लाइंस से प्रताप सिंह खाचरियावास, आदर्श नगर से रफीक खान, हवामहल से महेश जोशी, किशनपोल से अमीन कागजी, झोटवाड़ा से लालचंद कटारिया और बगरू से गंगादेवी विधायक हैं। ये सभी कांग्रेस पार्टी से हैं।


Share News
Chat on WhatsApp

editor October 12, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

150 यूनिट फ्री बिजली योजना लागू, सोलर उपभोक्ताओं को अतिरिक्त सब्सिडी
राजस्थान
पीबीएम अस्पताल में गलत ब्लड चढ़ाने से हंगामा, जांच के आदेश
बीकानेर
अरावली पर SC के फैसले से खनन को खुली छूट: अशोक गहलोत का तीखा हमला
राजस्थान
लोकसभा में जहरीली हवा पर आज अहम बहस, प्रियंका गांधी रखेंगी मुद्दा
देश-दुनिया राजनीति
Daily Horoscope: Know Today's Predictions
दैनिक राशिफल: जानें आज का भविष्यफल
राशिफल
रुपयों के विवाद में दो गुट आमने-सामने, तलवारें लहराईं, पिस्तौल से फायरिंग
बीकानेर
जिला परिषद के सामने सफारी की टक्कर से बाइक सवार घायल
बीकानेर
बीकानेर में हाईकोर्ट बेंच की मांग तेज, बार एसोसिएशन ने सौंपा ज्ञापन
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

150 यूनिट फ्री बिजली योजना लागू, सोलर उपभोक्ताओं को अतिरिक्त सब्सिडी

Published December 18, 2025
राजस्थान

अरावली पर SC के फैसले से खनन को खुली छूट: अशोक गहलोत का तीखा हमला

Published December 18, 2025
राजस्थान

2025-26 से जिला रैंकिंग: शिक्षा के साथ इंफ्रास्ट्रक्चर और गवर्नेंस पर नजर

Published December 17, 2025
राजस्थान

राजस्थान में ऐतिहासिक फैसला: बिना पहचान भी सरकारी अस्पतालों में मुफ्त इलाज

Published December 17, 2025
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?