Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: पुलिस थाना में लंबे समय से स्वीकृत नफरी की जगह स्टाफ कटौती, अपराधों पर लगाम के लिए पर्याप्त पुलिस जाप्ते की जरूरत
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > पुलिस थाना में लंबे समय से स्वीकृत नफरी की जगह स्टाफ कटौती, अपराधों पर लगाम के लिए पर्याप्त पुलिस जाप्ते की जरूरत
बीकानेरराजस्थान

पुलिस थाना में लंबे समय से स्वीकृत नफरी की जगह स्टाफ कटौती, अपराधों पर लगाम के लिए पर्याप्त पुलिस जाप्ते की जरूरत

editor
editor Published October 11, 2023
Last updated: 2023/10/11 at 4:04 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। नोखा नोखा के पुलिस थाना में लंबे समय से स्वीकृत नफरी की जगह स्टाफ कटौती हो रही है। बढ़ते अपराधों पर लगाम के लिए पर्याप्त पुलिस जाप्ते की जरूरत है। यहां सर्वाधिक मुकदमे, मर्ग और स्थायी वारंट की संख्या ज्यादा होने व नफरी की कमी से गश्त भी होमगार्डस के सहयोग से की जा रही है। थाने पर स्वीकृत 56 में से 17 पद रिक्त है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं अपराध रोकने के प्रति पूरा स्टाफ कब लगेगा। मर्ग, पोक्सो, स्थायी वारंटी समेत कई कार्यों में जाप्ते की जरूरत हमेशा रहती है।नोखा थाने के अलावा दो पुलिस चौकी मुकाम एवं रोड़ा रोड़ पर स्थापित है। यहां उपखंड मुख्यालय होने से ब्लॉक स्तरीय विभिन्न विभागों के कार्यालय एवं हाइवे क्षेत्र होने से बड़े अधिकारी एवं वीआईपी का आवागमन से पुलिस सुरक्षा की मांग हमेशा रहती है, लेकिन लंबे समय से यहां स्वीकृत नफरी में लगातार कमी की जा रही है। इससे अपराध बेलगाम बढऩे लगे हैं। थानाधिकारी आलोकसिंह ने बताया कि नोखा थाने में नफरी कम है ये स्थिति पूरे जिले में बनी हुई है। नया जिला स्वीकृत होने के कारण परेशानी जरूर हुई।सीमित संसाधनों का बेहतर उपयोग करने का प्रयास किया जा रहा है। तामीलों के लिए स्टाफ नहीं थाने में पोक्सो एक्ट, एससी-एसटी अपराध एवं अन्य राज्यों की तामीले आती है। साथ ही न्यायालय के स्थायी वारंट पर भी नफरी की कमी से समय पर कार्य नहीं हो पा रहे है। इससे लगातार कार्य का बोझ शेष स्टाफ पर बढऩे से ना अपराध पर लगाम लग पा रहा है और न वारंटियों के खिलाफ तामीलों का काम समय पर पूरा हो रहा है। अगर कोई थाने का स्टाफ अवकाश या तामील में जाता है तो अन्य काम ठप हो जाते है।
10 माह में 546 मुकदमे दर्ज नोखा थाने में बीते 7 सालों में क्राइम का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। नोखा थाने में 2018 में 517, 2019 में 482, 2020 में 509, 2021 में 524, 2022 में 597, 2023 में 10 अक्टूबर तक 546 मुकदमे दर्ज हो हो चुके है। मुकदमे हत्या, दुष्कर्म, लूट, चोरी, डकैती के बड़े मामले भी शामिल है। जो नोखा की शांति को धूमिल कर रहे है। वैसे तो पुलिस थाना नोखा में पुलिस निरीक्षक समेत 56 नफरी के पद स्वीकृत है।इसमें पुलिस निरीक्षक एक, उपनिरीक्षक दो, एएसआई के 11, हैड कांस्टेबल के 12, कांस्टेबल के 30 है। जबकि वर्तमान में एक उपनिरीक्षक, 6 एएसआई, 8 हैड कांस्टेबल तथा 2 कांस्टेबल के पद रिक्त है। नोखा थाना सीआई लेवल का है लेकिन यहां की नफरी सब इंस्पेक्टर लेवल की ही स्वीकृत कर रखी है। नोखा में भी 70 से 75 नफरी स्वीकृत होनी चाहिए। होमगार्डस के भरोसे गश्त: थाने पर नफरी की कमी के कारण होमगार्डस से कार्य लिया जा रहा है। गश्त के लिए पर्याप्त पुलिस नफरी नही होने पर 5 होमगार्डस का सहयोग से कार्य चलाया जा रहा है।


Share News
Chat on WhatsApp

editor October 11, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

भाजपा मीडिया विभाग में महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ; बीकानेर संभाग में संगठन को मिलेगी नई धार
बीकानेर राजनीति राजस्थान
अर्हम इंग्लिश अकैडमी ने रचा इतिहास, सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण
बीकानेर शिक्षा
बीकानेर में तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार महिला को मारी टक्कर, मौत
बीकानेर
बीकानेर में नाबालिग बच्चों से मारपीट का मामला दर्ज, आरोपी भाई-बहन पर आरोप
बीकानेर
बीकानेर-बठिंडा रेल लाइन का होगा दोहरीकरण, 320 किमी ट्रैक के लिए 3887 करोड़ की योजना
बीकानेर
घरेलू गैस सिलेंडर बुकिंग नियमों पर फैली अफवाहों पर सरकार ने दी पूरी जानकारी
बीकानेर
बीकानेर SBI बैंक में ड्यूटी के दौरान गार्ड की अचानक मौत, जांच शुरू
बीकानेर
बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के दो इनामी आरोपी 11 महीने बाद गिरफ्तार
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेरराजनीतिराजस्थान

भाजपा मीडिया विभाग में महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ; बीकानेर संभाग में संगठन को मिलेगी नई धार

Published March 25, 2026
बीकानेरशिक्षा

अर्हम इंग्लिश अकैडमी ने रचा इतिहास, सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण

Published March 25, 2026
बीकानेर

बीकानेर में तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार महिला को मारी टक्कर, मौत

Published March 25, 2026
बीकानेर

बीकानेर में नाबालिग बच्चों से मारपीट का मामला दर्ज, आरोपी भाई-बहन पर आरोप

Published March 25, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?