Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बस लगने ही वाली है आचार संहिता, चुनाव तारीखों का होगा ऐलान, आई ये बड़ी और लेटेस्ट न्यूज
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जयपुर > बस लगने ही वाली है आचार संहिता, चुनाव तारीखों का होगा ऐलान, आई ये बड़ी और लेटेस्ट न्यूज
जयपुरराजस्थान

बस लगने ही वाली है आचार संहिता, चुनाव तारीखों का होगा ऐलान, आई ये बड़ी और लेटेस्ट न्यूज

editor
editor Published October 6, 2023
Last updated: 2023/10/06 at 6:29 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। राजस्थान समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान को लेकर काउंटडाउन शुरू हो चुका है। अब बस तीन-चार दिनों के भीतर इन सभी राज्यों में चुनाव कार्यक्रम का ऐलान हो जाएगा। सूत्रों के हवाले से खबर है कि भारत चुनाव आयोग अगले हफ्ते के शुरूआती दिनों में ही चुनाव कार्यक्रमों का ऐलान कर देगा।8 से 10 अक्टूबर के बीच ऐलान संभव सूत्रों के अनुसार भारत चुनाव आयोग ने पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के मद्देनजऱ अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त के नेतृत्व में आयोग के आला अफसरों की टीम पांचों चुनावी राज्यों के दौरे करके दिल्ली आ चुकी है। ऐसे में माना जा रहा है कि अब अगले हफ्ते रविवार की 8 तारीख से लेकर मंगलवार की 10 तारीख तक के बीच आयोग चुनाव कार्यक्रम का ऐलान कर देगा।लग जाएगी आचार संहिता चुनाव आयोग के चुनाव कार्यक्रमों के ऐलान के साथ ही राजस्थान समेत सभी चुनावी राज्यों में तुरंत प्रभाव से आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी, जिसके बाद इन राज्यों की सरकारें कोई राहत भरी या सौगातें देने वाली कोई सरकारी लोक लुभावन घोषणा नहीं कर सकेंगे। वहीं सभी राजनीतिक दलों को आयोग के सख्त दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा।दिल्ली में आज महत्वपूर्ण ट्रेनिंग सेशन चुनाव आयोग ने आज नई दिल्ली में पर्यवेक्षकों की ट्रेनिंग बुलाई है, जिसमें पर्यवेक्षकों को चुनाव संबंधी दिशा-निर्देशों को लेकर ब्रीफ किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण ट्रेनिंग सेशन में राजस्थान के अलावा मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम राज्यों में तैनात किए जा रहे पर्यवेक्षक शामिल हो रहे हैं।जानकारी के अनुसार राजस्थान से एक दर्जन से ज्यादा आईएएस और करीब पांच आईपीएस अफसर चुनाव आयोग की ट्रेनिंग सेशन में शामिल हो रहे हैं।ज़ोर पकड़ेंगी चुनावी हलचें चुनाव कार्यक्रमों के ऐलान के बाद चुनाव गतिविधियों का रफ़्तार पकडऩा तय है। कांग्रेस-भाजपा समेत सभी राजनीतिक दलों को अभी टिकट वितरण की प्रक्रिया पूरी करनी है। ऐसे में टिकट दावेदारों के बीच खींचतान बढऩे वाली है। टिकट से वंचित रहे नेता दाल-बदल करेंगे तो वहीं स्टार प्रचारकों के दौरे भी तेज़ होंगे। रैलियों-सभाओं से लेकर घर-घर वोट अपील भी ज़ोर पकड़ेगी।


Share News
Chat on WhatsApp

editor October 6, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

भाजपा मीडिया विभाग में महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ; बीकानेर संभाग में संगठन को मिलेगी नई धार
बीकानेर राजनीति राजस्थान
अर्हम इंग्लिश अकैडमी ने रचा इतिहास, सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण
बीकानेर शिक्षा
बीकानेर में तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार महिला को मारी टक्कर, मौत
बीकानेर
बीकानेर में नाबालिग बच्चों से मारपीट का मामला दर्ज, आरोपी भाई-बहन पर आरोप
बीकानेर
बीकानेर-बठिंडा रेल लाइन का होगा दोहरीकरण, 320 किमी ट्रैक के लिए 3887 करोड़ की योजना
बीकानेर
घरेलू गैस सिलेंडर बुकिंग नियमों पर फैली अफवाहों पर सरकार ने दी पूरी जानकारी
बीकानेर
बीकानेर SBI बैंक में ड्यूटी के दौरान गार्ड की अचानक मौत, जांच शुरू
बीकानेर
बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के दो इनामी आरोपी 11 महीने बाद गिरफ्तार
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेरराजनीतिराजस्थान

भाजपा मीडिया विभाग में महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ; बीकानेर संभाग में संगठन को मिलेगी नई धार

Published March 25, 2026
बीकानेरराजस्थानशिक्षा

सिंथेसिस, बीकानेर में सत्र 2026-27 के नए बैच 23 मार्च से प्रारंभ

Published March 24, 2026
राजस्थान

RBSE 10वीं रिजल्ट जारी, ऐसे करें सबसे पहले चेक

Published March 24, 2026
राजस्थानशिक्षा

RBSE 10वीं रिजल्ट मार्च में, 69 साल में पहली बार नया रिकॉर्ड – Rajasthan News

Published March 22, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?