Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बडी खबर: बदमाशों के हौसले बुलंद पुलिस को पिस्तौल दिखाकर कार लूट कर ले गए
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > बडी खबर: बदमाशों के हौसले बुलंद पुलिस को पिस्तौल दिखाकर कार लूट कर ले गए
बीकानेर

बडी खबर: बदमाशों के हौसले बुलंद पुलिस को पिस्तौल दिखाकर कार लूट कर ले गए

editor
editor Published October 5, 2023
Last updated: 2023/10/05 at 11:52 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। बदमाश बेखौफ होकर लूट, छीना-झपटी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। आमजन के साथ अब पुलिस कर्मचारियों को निशाना बनाने लगे हैं। मंगलवार को गंगाशहर थाना इलाके में एक हवलदार को पिस्तौल दिखाकर बदमाश कार छीन ले गए। वारदात के पुलिस ने जिलेभर में नाकाबंदी कराई लेकिन वारदात के 22 घंटे बाद भी बदमाशों का पता चला न गाड़ी का कोई सुराग मिला।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर दीपक शर्मा ने बताया कि हवलदार गजेन्द्र सिंह मंगलवार को अपने मित्र चन्दनसिंह की कार लेकर घर से देशनोक जा रहा था। रात करीब दस बजे जोधपुर बाइपास पर गोविंद होटल से पहले दो युवक मिले, जिन्होंने बीकानेर बाइपास तक के लिए लिफ्ट मांगी, जिन्हें कार में बैठा लिया। उदयरासर बाइपास से थोड़ा आगे दो और युवक खड़े थे, जिन्होंने भी कार को रोकने का इशारा किया। तब कार में बैठे युवकों ने गाड़ी रोकने को कहा।
दोनों युवकों ने उसे पकड़ लिया और थाप-मुक्कों से मारपीट करने लगे। बाद में चारों युवक कार में बैठ गए और मारपीट करने लगे।आरोपी उसके मुंह पर गमछा बांधने लगे। इस पर वह आरोपियों से खुद को छुड़ाकर भागा। तब आरोपी युवक कार को लेकर भाग गए। वह उदयरासर बाइपास पर भागते हुए आया। वहां कुछ लोग बैठे थे, जिन्हें आपबीती बताई। राहगीरों ने इस घटना के बारे में पुलिस व परिजनों को सूचना दी। गाड़ी के कागजात व हवलदार का मोबाइल भी कार में ही था।
पुलिस लाइन में तैनात है गजेन्द्र
विदित रहे कि उदयरामसर निवासी गजेन्द्र सिंह पुत्र मदनसिंह चारण पुलिस लाइन में पदस्थापित है। पिछले दिनों लूणकरनसर थाने में पदस्थापन के दौरान एक युवती के शव को बिना एसओपी अपनाए दफनाने के मामले में गजेन्द्रसिंह को निलंबित किया गया था। इसके बाद से यह पुलिस लाइन में तैनात है।
पुलिस पहुंची मौके पर, नाकाबंदी कराई
वारदात की सूचना मिलने के बाद गंगाशहर एसएचओ परमेश्वर मय टीम मौके पर पहुंचे। बदमाशों की धरपकड़ के लिए जिलेभर में नाकाबंदी कराई। सीओ गंगाशहर मुकेश सोनी के नेतृत्व में तीन टीमें गठित की गई। पुलिस टीमें बदमाशों की धरपकड़ के प्रयास कर रही है। पीडि़त ने पहले दो और बाद में चार युवकों के बारे में बताया। पिस्तौल थी या नहीं यह भी जांच का विषय है। पुलिस हवलदार की ओर से बताए गए घटनाक्रम की तस्दीक कर रही है।


Share News
Chat on WhatsApp

editor October 5, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

अर्हम इंग्लिश अकैडमी ने रचा इतिहास, सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण
बीकानेर शिक्षा
बीकानेर में तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार महिला को मारी टक्कर, मौत
बीकानेर
बीकानेर में नाबालिग बच्चों से मारपीट का मामला दर्ज, आरोपी भाई-बहन पर आरोप
बीकानेर
बीकानेर-बठिंडा रेल लाइन का होगा दोहरीकरण, 320 किमी ट्रैक के लिए 3887 करोड़ की योजना
बीकानेर
घरेलू गैस सिलेंडर बुकिंग नियमों पर फैली अफवाहों पर सरकार ने दी पूरी जानकारी
बीकानेर
बीकानेर SBI बैंक में ड्यूटी के दौरान गार्ड की अचानक मौत, जांच शुरू
बीकानेर
बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के दो इनामी आरोपी 11 महीने बाद गिरफ्तार
बीकानेर
बीकानेर में पुलिस महकमे में बदलाव, दो थानों के थानाधिकारियों का तबादला
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेरशिक्षा

अर्हम इंग्लिश अकैडमी ने रचा इतिहास, सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण

Published March 25, 2026
बीकानेर

बीकानेर में तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार महिला को मारी टक्कर, मौत

Published March 25, 2026
बीकानेर

बीकानेर में नाबालिग बच्चों से मारपीट का मामला दर्ज, आरोपी भाई-बहन पर आरोप

Published March 25, 2026
बीकानेर

बीकानेर-बठिंडा रेल लाइन का होगा दोहरीकरण, 320 किमी ट्रैक के लिए 3887 करोड़ की योजना

Published March 25, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?