बीकानेर। घरेलू एलपीजी सिलेंडर के लीक हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना नोखा क्षेत्र के संचेती खेड़ी क्षेत्र की है। जहां पर आज दिन में एक घर में चाय बनाते समय घरेलू सिलेंडर लीक हो गयी। जिसके चलते आग लग गई। आग लगने के कारण चाय बना रहा व्यक्ति और बच्ची चपेट में आ गए और झुलस गए। इस दौरान आग लगने पास में ही अलमारी में रखा सामान जल गया। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग पहुंचे और आग पर जैसे-तैसे काबू पाया।

