Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: कल से फिर बारिश का दौर, राजस्थान में अब तक 11% ज्यादा पानी बरसा
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जयपुर > कल से फिर बारिश का दौर, राजस्थान में अब तक 11% ज्यादा पानी बरसा
जयपुरराजस्थान

कल से फिर बारिश का दौर, राजस्थान में अब तक 11% ज्यादा पानी बरसा

editor
editor Published September 21, 2023
Last updated: 2023/09/21 at 4:41 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

 

 

जयपुर, राजस्थान में इस मानसून सीजन की बारिश का कोटा पूरा हो गया है। अगस्त में बारिश कम होने और अलनीनो के असर को देखकर अनुमान लगाया जा रहा था कि सितंबर में भी सामान्य से कम बारिश होगी, लेकिन ये आशंका गलत साबित हो चुकी है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक सितंबर में अभी आगे भी बारिश का दौर जारी रहेगा। शुक्रवार से राज्य के पूर्वी हिस्सों में कुछ जगहों पर मानसून फिर से एक्टिव होगा।

मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान में सितंबर में 20 दिनों के अंदर 70MM बरसात हो गई, जो इस महीने की औसत बारिश से 6MM ज्यादा है। वहीं, अगस्त में बारिश बहुत कम हुई थी और सूखा पड़ने की आशंका लग रही थी। अगस्त महीने में केवल 31MM ही बरसात हुई।

- Advertisement -

गंगानगर में दो इंच से ज्यादा बारिश

पिछले 24 घंटे की रिपोर्ट देखें तो राजस्थान में सबसे ज्यादा 70MM बरसात गंगानगर में हुई। गंगानगर में बुधवार को दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ पानी बरसा। गंगानगर शहर के अलावा मिर्जेवाला, श्रीकरणपुर, केसरीसिंहपुर में भी अच्छी बारिश हुई। गंगानगर जिले के अलावा बारां, बाड़मेर, डूंगरपुर, हनुमानगढ़, जालोर, पाली, राजसमंद, जयपुर, सिरोही और उदयपुर जिले में भी कई जगह हल्की से मध्यम बरसात देखने को मिली।

 

कल से फिर एक्टिव होगा मानसून

 

जयपुर मौसम केन्द्र के डायरेक्टर राधेश्याम शर्मा ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में एक नया वेदर सिस्टम एक्टिव हुआ है, जो आगे बढ़कर अब उड़ीसा-छत्तीसगढ़ तक आ गया। इस सिस्टम का इफेक्ट राजस्थान में 22 सितंबर से देखने को मिलेगा। भरतपुर, कोटा और उदयपुर संभाग के जिलों में 22-23 सितंबर से बारिश फिर से शुरू होगी, जो दो-चार दिन तक चलेगी।

 

राज्य में अब तक 486.1MM बारिश

 

राजस्थान में मानसून सीजन में अब तक कुल 486.1MM औसत बारिश हो चुकी है। जबकि 1 जून से 20 सितंबर तक औसत बारिश 424.3MM होती है। पश्चिमी राजस्थान के जिलों की रिपोर्ट देखें तो हनुमानगढ़ को छोड़कर शेष सभी 9 जिलों में इस सीजन बारिश का कोटा पूरा हो चुका है। बात करें पूरे मानसून सीजन (एक जून से 30 सितंबर तक) की तो इस दौरान औसत बारिश 436MM होती है।


Share News
Chat on WhatsApp

editor September 21, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

10वीं राज. बोर्ड परिणाम में सिंथेसिस प्री फाउण्डेशन के आधे विद्यार्थी 85 प्रतिशत से ऊपर
बीकानेर शिक्षा
बीकानेर हाईवे पर कार-पिकअप भिड़ंत, कार में लगी आग, कई घायल
बीकानेर
चाइनीज मांझे से कटी नाक, अस्पताल में नहीं मिला डॉक्टर
बीकानेर
राजस्थान में 10वीं बोर्ड परीक्षा साल में दो बार होगी लागू
बीकानेर
हनुमान जन्मोत्सव पर बजरंग धोरा धाम में भव्य आयोजन की तैयारी
बीकानेर
बीकानेर में कल कई क्षेत्रों में 5 घंटे बिजली कटौती
बीकानेर
बीकानेर के JSC स्कूल का 10वीं बोर्ड में ऐतिहासिक परिणाम: तेजस्वी गहलोत ने 94.33% के साथ मारी बाजी, आधा दर्जन विद्यार्थियों ने 90% का आंकड़ा किया पार
बीकानेर शिक्षा
सिंथेसिस, बीकानेर में सत्र 2026-27 के नए बैच 23 मार्च से प्रारंभ
बीकानेर राजस्थान शिक्षा

You Might Also Like

बीकानेरराजस्थानशिक्षा

सिंथेसिस, बीकानेर में सत्र 2026-27 के नए बैच 23 मार्च से प्रारंभ

Published March 24, 2026
राजस्थान

RBSE 10वीं रिजल्ट जारी, ऐसे करें सबसे पहले चेक

Published March 24, 2026
राजस्थानशिक्षा

RBSE 10वीं रिजल्ट मार्च में, 69 साल में पहली बार नया रिकॉर्ड – Rajasthan News

Published March 22, 2026
राजस्थान

FSSAI के नए नियम से वेंडर्स को बड़ी राहत, लाइसेंस आसान – Rajasthan News

Published March 21, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?